Pappu Yadav taunt on Anant Singh firing asked Nitish government with whom अनंत सिंह फायरिंग पर पप्पू यादव का तंज, पूछा- नीतीश सरकार किसके साथ?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अनंत सिंह फायरिंग पर पप्पू यादव का तंज, पूछा- नीतीश सरकार किसके साथ?

मोकामा गोलीकांड पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए पूछा है कि वो किस शूटर के समर्थन में हैं। साथ ही इन शूटरों को इतनी आजादी कैसे मिली है कि वो खुलेआम एक-दूसरे को मार रहे हैं। दरअसल इस मामले में बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया है।

Fri, 24 Jan 2025 05:25 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अनंत सिंह फायरिंग पर पप्पू यादव का तंज, पूछा- नीतीश सरकार किसके साथ?

बिहार के मोकामा गोलीकांड की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इस घटना के बाद विपक्ष के निशाने पर नीतीश सरकार आ गई है। पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने निशाना साधा है। उन्होने कहा कि मोकामा में दो पक्षों में हुई 100 राउंड फायरिंग को लेकर शूटर इंटरव्यू दे रहे हैं। ऐसे में हम सरकार से जानना चाहेंगे कि वे दोनों में से किस शूटर का समर्थन कर रहे हैं और इन शूटरों को इतनी आजादी कैसे है कि वे खुलेआम एक-दूसरे को मार रहे हैं? दरअसल इस मामले में बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह का भी नाम है, जिन्होने आज ही बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है। पिछले साल ही वो जेल से बाहर आए थे।

इस मामले पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि एक तरफ बिहार की राजधानी के पास दानापुर में बालू माफिया 200 गोलियां चलाते हैं तो दूसरी तरफ मोकामा में 100 गोलियां चलाते हैं। दोनों शूटर खुशी-खुशी इंटरव्यू दे रहे हैं। कैमरे पर एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हम सरकार से जानना चाहेंगे कि वे दोनों में से किस शूटर का समर्थन कर रहे हैं और इन शूटरों को इतनी आजादी कैसे है कि वे खुलेआम एक-दूसरे को मार रहे हैं? उन्होने कहा बिहार में तो सत्ताधारी दल और विपक्ष दोनों बिना माफिया के तो चुनाव ही नहीं जीत सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराध आदत, भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार; मोकामा कांड पर तेजस्वी ने CM नीतीश को घेरा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया, फिर जेल गए; सोनू सिंह पहले ही गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:हमरा पर FIR कोई किया तो सरेंडर हो गए, जेल जाने से पहले बोले अनंत सिंह

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में शह-मात का खेल चल रहा है। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि वो शीशे के घर में रहकर पत्थर मारते हैं। बालू माफिया और अपराधियों के लिए ये लोग प्रचार करते हैं। अपराधियों और बलात्कारियों को टिकट देते हैं। पहले गोली चलाने वाले विपक्ष के साथ थे, अब इधर आ गए हैं। चित भी मेरी, पट भी मेरी। मेरा आग्रह है, सभी सियासी दलों से कि एक भी एफआईआर 302 का किसी पर है, माफिया, फायरिंग, रगंदारी का मुकदमा है, तो ऐसे किसी भी शख्स को टिकट मत दो। बिहार में सत्ता और विपक्ष बिना माफिया के चुनाव जीत ही नहीं सकता है। बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। डीजीपी से आग्रह करूंगा कि ऐसे लोगों का भी एनकाउंटर होगा या नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनू-मोनू गैंग का अनंत सिंह पर पलटवार, अब मुकेश सिंह के भी घर पर हो गई गोलीबारी
ये भी पढ़ें:कौन हैं सोनू-मोनू, जिन पर 'छोटे सरकार' अनंत पर फायरिंग का आरोप; कैसे इतने दबंग

आपको बता दें पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार को हुई फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सोनू-मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।