Anant Singh case transferred MP MLA court one more FIR against Sonu Monu in Mokama gangwar अनंत सिंह का केस एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर, सोनू-मोनू पर एक और FIR, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अनंत सिंह का केस एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर, सोनू-मोनू पर एक और FIR

मोकामा गैंगवार में जेल भेजे गए पूर्व विधायक अनंत सिंह का केस बाढ़ कोर्ट से पटना की एमपी एमएलए विशेष अदालत में ट्रांसफर हो गया है। वहीं, गोलीबारी के मामले में सोनू-मोनू के खिलाफ पंचमहला थाने में एक और एफआईआर दर्ज हुई है।

Sat, 25 Jan 2025 07:10 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बाढ़/मोकामा/पटना
share
अनंत सिंह का केस एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर, सोनू-मोनू पर एक और FIR

बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का मोकामा गैंगवार से जुड़ा केस पटना के एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। अनंत सिंह ने गुरुवार को पटना जिले के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां से उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। वहीं, मोकामा में बुधवार को हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार सोनू सिंह और उसके भाई मोनू सिंह (सोनू-मोनू) के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। गोली लगने से घायल हुए अनंत सिंह के समर्थक उदय यादव की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ। अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में वह जख्मी हो गया था।

पंचमहला थाने में शुक्रवार को सोनू-मोनू, उनके पिता प्रमोद सिंहस बाढ़ के दाहौर गांव निवासी दिलीप सिंह सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उदय यादव ने आरोप लगाया कि सोनू और उसके पिता प्रमोद सिंह के पास एके-47 रायफल थी, जिससे गोली चलाई गई। गोलीबारी को लेकर पंचमहला थाने में अब तक कुल चार केस दर्ज हो चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमरा पर FIR कोई किया तो सरेंडर हो गए, जेल जाने से पहले बोले अनंत सिंह

अनंत सिंह पर क्या हैं आरोप-

पंचमहला थानेदार प्रहलाद कुमार झा के बयान पर पूर्व विधायक अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पूर्व विधायक के सरेंडर करने के बाद इस केस को बाढ़ कोर्ट से पटना स्थानांतरित कर दिया गया। अब मामले की सुनवाई पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। अनंत सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने एवं धमकी देने के साथ ही सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करने का आरोप है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।