If it is illegal Tejashwi surrounded Nitish government politics intensified on Mai Behan scheme अगर गैर कानूनी है… तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, माई-बहिन योजना पर सियासत तेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अगर गैर कानूनी है… तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, माई-बहिन योजना पर सियासत तेज

माई-बहिन योजना को लेकर बिहार में सियासत गर्मा गई है। आरजेडी के लोगों द्वारा महिलाओं से फॉर्म भरवाने को एनडीए के नेताओं ने जालसाझी और ठगी बताया है, तो वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर यह गैर कानूनी है, तो सरकार पार्टी को लिखित तौर पर दे

Tue, 9 Sep 2025 07:40 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अगर गैर कानूनी है… तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, माई-बहिन योजना पर सियासत तेज

बिहार चुनाव से पहले माई-बहिन योजना पर आरजेडी और सरकार आमने-सामने आ गई है। दरअसल राजद ने सरकार बनने पर माई-बहिन योजना के तहत महिलाओं को ढाई हजार रुपये प्रति माह देने का वादा किया है। जिसके लिए पार्टी के लोग महिलाओं से फॉर्म भरवा रहे हैं। जिसे नीतीश सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने धोखाधड़ी और ठगैती बताया है। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस कार्रवाई की बात कही है। अब इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।

तेजस्वी ने कहा कि हम लोग पॉलीटिकल पार्टी हैं। माई-बहिन योजना के लिए लोगों से फार्म भरवा रहे हैं। लेकिन हमारी पार्टी के लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है, तो हम लोग उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे और कोर्ट तक घसीटेंगे। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि अगर यह गैर कानूनी है, तो सरकार पार्टी को लिखित तौर पर दे। हम अपने कार्यकर्ताओं से कहेंगे मजबूती से लगे रहें। डरने की जरूरत नहीं है। इनकी गीदड़ भभकी से डरना नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी कैलकुलेटर से भी यह गुणा नहीं कर सकते, प्रशांत किशोर का बवाली बयान
ये भी पढ़ें:नीतीश के राज में महिलाएं तेजस्वी को... माई-बहिन योजना पर RJD को BJP ने घेरा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की योजना नीतीश के मंत्री को लगती है गाली; RJD बोली- सद्बुद्धि दे भगवान

सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड को वोटर लिस्ट में अनिवार्य करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि यह हम लोगों की जीत है, विपक्ष की जीत है। हम लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट को हम धन्यवाद देते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव पर तेजस्वी ने कहा कि हम जीते या हारें, उससे कोई लेना-देना नहीं है। मजबूती से हमने अपने पक्ष को रखा है। मगर सवाल यह है कि पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ कहां हैं, क्या उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू यादव गयाजी में राबड़ी देवी संग पिंडदान करने पहुंचे, तेजस्वी भी साथ
ये भी पढ़ें:बिहार में प्रति व्यक्ति आय युगांडा से भी कम, तेजस्वी ने सरकार से पूछे 12 सवाल

आपको बता दें बिहार की राजनीति में भी महिला वोटर अहम हैं। जिन पर सभी दलों की निगाहें है। हाल ही में नीतीश सरकार ने महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। जिसमें एक परिवार की एक महिला को तत्काल 10,000 रुपए और छह महीने बाद 2 लाख रुपए देने की योजना है। तेजस्वी की ‘माई बहिन योजना’को विजय चौधरी जालसाझी और महिलाओं को भ्रमित करने वाला बता रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।