BJPs Dilip Jaiswal cornered RJD Tejaswi yadv on Maai Bahin Scheme said in Nitish rule नीतीश के राज में महिलाएं तेजस्वी को... माई-बहिन योजना पर RJD को BJP के दिलीप जायसवाल ने घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के राज में महिलाएं तेजस्वी को... माई-बहिन योजना पर RJD को BJP के दिलीप जायसवाल ने घेरा

  • दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वायदा कर रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को 2500 रुपये महीना देंगे। पर, सच्चाई यह है कि विपक्षी दलों की सरकार ही नहीं बन रही है। नीतीश कुमार के राज में महिलाएं इतनी सक्षम हो जाएंगी कि तेजस्वी यादव को ही ढाई हजार महीना देंगी।

Thu, 6 Feb 2025 09:41 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
नीतीश के राज में महिलाएं तेजस्वी को... माई-बहिन योजना पर RJD को BJP के दिलीप जायसवाल ने घेरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वायदा कर रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को 2500 रुपये महीना देंगे। पर, सच्चाई यह है कि विपक्षी दलों की सरकार ही नहीं बन रही है तो वह राशि कैसे देंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में महिलाएं इतनी सक्षम हो रही हैं कि वह खुद नेता प्रतिपक्ष को ढाई हजार महीने दे दिया करेंगी।

डॉ. जायसवाल जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। इस मौके पर जिलों में हो रहे एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के चौथे चरण की तिथि जारी की गयी। चौथा चरण 15 से 20 फरवरी तक चलेगा। 15 को खगड़िया व बेगूसराय, 16 को जमुई व शेखपुरा, 17 को नवादा, 18 को कटिहार व पूर्णिया, 19 को नवगछिया व भागलपुर और 20 फरवरी को बांका में सम्मेलन होगा। डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने कई जगह मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की, जो बिहार के लिए ऐतिहासिक है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के तीसरे चरण का कार्यकर्ता सम्मेलन छह फरवरी को किशनगंज से शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी को हर हाल में सीएम बनाना है; नीतीश के गढ़ नालंदा में लालू यादव की हुंकार

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों का उत्साह देखकर लग रहा है कि विपक्ष एक सीट के लिए तरसेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जितना भी दौरा कर लें, जनता जान चुकी है कि उनके आने से कांग्रेस पार्टी जो भी बची है वह भी समाप्त हो जाएगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जोड़ी से जनता प्रसन्न है। मौके पर लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार और रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी अपनी बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव से मिलकर फूट-फूटकर रोया फिरोज, पुलिसिया जुल्म की सुनाई आपबीती

दरअसल झारखंड में हेमंत मंईयां सम्मान योजना के सहारे हेमंत सरकार की वापसी से तेजस्वी यादव उत्साहित हैं। उन्होंने वादा किया है कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो सभी महिलाओं को प्रति माह 2500 की राशि दी जाएगी। इसके अलावे सभी घरों में 200 यूनिट तक की खपत पर बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को भारत रत्न मिले, लोकसभा में जेडीयू सांसद लवली आनंद
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।