Tejashwi Mai Bahin Maan Yojana Nitish minister feels abused RJD said God give wisdom तेजस्वी की 'माई बहिन मान योजना' नीतीश के मंत्री को लगती है गाली; RJD बोली- सद्बुद्धि दे भगवान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी की 'माई बहिन मान योजना' नीतीश के मंत्री को लगती है गाली; RJD बोली- सद्बुद्धि दे भगवान

तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना की घोषणा पर नीतीश सरकार के मंत्री सुमित सिंह के बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है। सुमित सिंह ने कहा था कि ये योजना कम गाली ज्यादा लगती है। पता नहीं कौन उनको ये सब विचार देता है। जिसपर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मंत्री को भगवान सद्बुद्धि दे।

Fri, 20 Dec 2024 06:20 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी की 'माई बहिन मान योजना' नीतीश के मंत्री को लगती है गाली; RJD बोली- सद्बुद्धि दे भगवान

नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना की घोषणा पर नीतीश सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर सियासत गर्मा गई है। मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि ये योजना कम, गाली ज्यादा लगती है। पता नहीं उनको ये सब विचार कौन देता है। दरअसल कुछ दिन पहले दरभंगा में तेजस्वी ने ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। उनके वादे से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई।

नीतीश सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की माई बहिन मान योजना, योजना कम गाली ज्यादा लगती है। पता नहीं कौन उनको यह सब विचार देता है, और ये सब अभी ही याद आता है चुनाव से पहले। सुमित ने कहा कि तेजस्वी जब सरकार में थे, तब उनको अपना बात रखनी चाहिए थी। वो उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं, लेकिन अब वे ये बातें कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर, डबल इंजन फेल; नीतीश और मोदी पर तेजस्वी का हमला

मंत्री सुमित सिंह के इस बयान पर तेजस्वी की पार्टी आरजेडी ने भी पटलवार किया है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के बदलाव वाली माई बहिन मान योजना, अगर उनको गाली जैसा साउंड करता हो, तो आपको ईश्वर सद्बुद्धि दे। क्योंकि उनकी सोच-समझ में व्यापक आबादी, आधी आबादी, बहुजन आबादी के खिलाफ गाली देने का जो चलन चलता आ रहा है। वो खत्म नहीं हुआ है। राजद सांसद ने कहा कि तेजस्वी के इस कमिटमेंट का स्वागत कीजिए, उसको गाली गलौज की भाषा में मत नवाजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश मुंह चमकाने के लिए जिला-जिला घूमते हैं; तेजस्वी का CM की यात्रा पर निशाना

इस मामले पर आरजेडी ने भी एक्स पर पोस्ट किया है, और लिखा है कि जिन्हें माई और बहिन शब्द गाली लगती है वे शायद केवल पुरुषों से पैदा हुए होंगे! उन्हें बिहार की माताओं-बहनों एवं बहुजन आबादी के साथ साथ बिहार की माटी, भाषा, अस्मिता और बोली से भी घृणा है!

आपको बता दें नीतीश मंत्रिमंडल में इकलौते निर्दलीय विधायक सुमित कुमार हैं। सुमित सिंह एनडीए सरकार के साथ-साथ महागठबंधन की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। और राजपूत चेहरा हैं। उनके ताजा बयान पर आरजेडी उन पर हमलावर है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।