I will shoot Samrat Choudhary within 24 hours death threat to Bihar Deputy Chief Minister '24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा', बिहार के उपमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा', बिहार के उपमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके कार्यकर्ता के मोबाइल पर मैसेज कर धमकी दी गई है। जिसमें लिखा है कि 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा। 

Sun, 27 July 2025 04:13 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
'24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा', बिहार के उपमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। मोबाइल पर आए मैसेज में लिखा है कि हैलो सर...'24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं'। ये मैसेज सम्राट चौधरी के एक समर्थक के फोन पर आया है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि अभी डायरेक्ट सूचना नहीं मिली है। फिलहाल तकनीकी अनुसंधान जारी है। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। हालांकि मोबाइल नंबर को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इससे पहले एनडीए के सहयोगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को भी दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपको नहीं छोड़ेंगे... RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जान से मारने की धमकी
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी; इंस्टा पर किया पोस्ट, FIR दर्ज
ये भी पढ़ें:मुझे बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही...मुंगेर की रैली में चिराग पासवान का दावा

वहीं इस मामले पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, जिसको जो करना है कर ले, बिहार की जनता जानती है कि हम लोग बिहार के विकास के काम में लगे हुए हैं और आगे भी लगे रहेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।