A conspiracy is being hatched to bomb me Chirag Paswan makes a big claim in Munger rally मुझे बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही...मुंगेर की रैली में चिराग पासवान का बड़ा दावा, विपक्ष को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुझे बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही...मुंगेर की रैली में चिराग पासवान का बड़ा दावा, विपक्ष को घेरा

केंद्रीय मंत्री और लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुंगेर की रैली में बड़ा दावा किया। उन्होने कहा कि मुझे बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही है। ताकि बिहारी फर्स्ट, बिहार फर्स्ट का एजेंडा खत्म हो जाए। लेकिन चिराग पासवान किसी से डरने वाला नहीं है।

Sat, 19 July 2025 09:38 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
मुझे बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही...मुंगेर की रैली में चिराग पासवान का बड़ा दावा, विपक्ष को घेरा

बिहार चुनाव की तैयारी में जुटे लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुंगेर की रैली में बड़ा दावा किया। चिराग ने कहा ने कि अब उन्हें बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही है। लेकिन मैं शेर का बेटा हूं, रामविलास पासवान का बेटा है। न तो मैं झुकने वाला हूं, न मैं टूटने वाला हूं और डरता तो किसी से नहीं हूं। चिराग ने ने कहा कि पहले मेरे परिवार, फिर मेरी पार्टी और फिर मुझे घर से सड़क पर निकालने की साजिश रची गई। लेकिन चिराग पासवान नहीं टूटा। अब मुझे बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही है। आपको बता दें हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इंस्टा अकाउंट के चैट बॉक्स में चिराग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

मुंगरे में पार्टी की नव संकल्प रैली में चिराग ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश रच कर विपक्ष बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के एजेंडे को खत्म करना चाहता है। लेकिन चिराग पासवान डरने वाला नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल चाहते हैं कि बिहार के लोग जाति और धर्म के नाम पर एक-दूसरे से अलग हो जाएं। वे जानते हैं कि जिस दिन बिहारी जाति और धर्म से उपर उठकर एकजुट हो जाएगा, तो न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश को दिशा दिखाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंदन कृष्णन ने किसानों से माफी मांगी; विपक्ष और चिराग ने उठाया था सवाल
ये भी पढ़ें:थाने में अपराधी पैसा पहुंचा रहे, तभी तो प्रशासन... नीतीश की पुलिस पर बरसे चिराग
ये भी पढ़ें:जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, फिर पटना शूटआउट पर नीतीश सरकार को घेरा
ये भी पढ़ें:चिराग और जीतन राम मांझी के बीच अघोषित युद्ध, राजद डरी हुई है; जनसुराज का हमला

इस दौरान चिराग ने राजद पर भी हमला बोला। उन्होने कहा कि1990 के दशक में गलत नेतृत्व चयन की वजह से बिहार आज भी विकास की दौड़ में पीछे है। जिन्होंने सत्ता में रहते हुए बिहार के लिए कुछ नहीं किया, आज वही लोग जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं। आज भी बिहार के लोग रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर हैं, जिससे उनकी अगली पीढ़ी भी वहीं बसने लगी है। आखिर कब तक बिहारी अपनी पहचान के लिए जूझते रहेंगे। इस मौके पर जमुई से सासंद और चिराग के जीजा अरूण भारती, समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद रहीं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।