I do not remember anything what Sonam Raghuvanshi says when asked husband Raja murder मुझे कुछ याद नहीं... पति राजा की हत्या के सवाल पर पुलिस से क्या बोली सोनम रघुवंशी?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुझे कुछ याद नहीं... पति राजा की हत्या के सवाल पर पुलिस से क्या बोली सोनम रघुवंशी?

हनीमून पर पति के मर्डर की आरोपी सोनम रघुवंशी को देर रात बक्सर के आदर्श नगर थाने में कुछ देर के लिए रखा गया। एक महिला पदाधिकारी ने जब उससे राजा रघुवंशी की हत्या के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है।

Tue, 10 June 2025 06:23 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना/बक्सर
share
मुझे कुछ याद नहीं... पति राजा की हत्या के सवाल पर पुलिस से क्या बोली सोनम रघुवंशी?

पति राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को पुलिस शिलांग ले जा रही है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार सोनम को मेघालय पुलिस सोमवार देर रात सड़क मार्ग से बिहार की राजधानी पटना लेकर पहुंची। इस दौरान रास्ते में बक्सर के आदर्श नगर थाने में कुछ देर के लिए पुलिस टीम रुकी। यहां एक महिला पुलिस पदाधिकारी ने सोनम रघुवंशी से उसके पति की हत्या के मामले पर सवाल भी किया।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सोनम को लेकर जा रही मेघालय पुलिस की टीम खाने-पीने के लिए बक्सर में कुछ देर के लिए रुकी। यह स्टोपेज आधी रात को हुआ। आदर्श नगर थाने में सोनम रघुवंशी को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। पुलिस टीम ने उसे खाना भी ऑफर किया, लेकिन उनसे कुछ भी खाने से इनकार कर दिया। इस दौरान एक महिला इंस्पेक्टर ने सोनम से उसके पति राजा रघवुंशी की हत्या पर सवाल किया। इस पर सोनम ने जवाब दिया कि उसे इस बारे में कुछ भी याद नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना ओह, ना आह; सोनम रघुवंशी रात भर जागती रही, पटना के रास्ते में क्या हुआ?

इसके बाद मेघालय पुलिस की टीम सोनम को लेकर वहां से पटना के लिए रवाना हो गई। इस दौरान सोनम रघुवंशी ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे और अपने चेहरे को काले स्कार्फ से ढका हुआ था। पटना पहुंचने के बाद सोनम रघुवंशी को एयरपोर्ट के पास स्थित फुलवारी शरीफ थाने में रखा गया।

सोनम को पटना से गुवाहाटी होकर शिलांग ले गई पुलिस

बताया जा रहा है कि मेघालय पुलिस की 5 सदस्यीय टीम सोनम रघुवंशी को लेकर दोपहर करीब 12 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंची। यहां से उसे स्पाइस जेट की फ्लाइट में गुवाहाटी ले जाया गया। गुवाहाटी से उसे शाम में शिलांग ले जाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां किया मर्डर,अब वहीं होगा हिसाब,आधी रात शिलॉन्ग पहुंचेगी बेवफा सोनम

शादी के दो सप्ताह बाद हनीमून पर करवाया पति का मर्डर

आरोपी सोनम की शादी मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले व्यवसायी राजा रघुवंशी से पिछले महीने हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून पर मेघालय गए। यहां पूर्व नियोजित साजिश के तहत पत्नी सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा की हत्या करवा दी। फिर वह भी गायब हो गई। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव सड़ी-गली हालत में एक खाई से मिला था। मेघालय पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी को थाने में खाना दिया गया, पटना एयरपोर्ट लेकर पहुंची पुलिस टीम

दो दिन पहले सोनम रघुवंशी ने यूपी के गाजीपुर में पहुंचकर एक ढाबे से अपने परिवार को कॉल किया और सरेंडर करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सोनम और उसके प्रेमी राज ने तीन लोगों को पैसे देकर राजा की हत्या करवाई थी। मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है, उससे पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। यह मर्डर केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।