sonam Raghuvanshi will reach Shillong midnight sources said after killing raja Raghuvanshi latest update जहां किया मर्डर,अब वहीं होगा हिसाब,आधी रात शिलॉन्ग पहुंचेगी बेवफा सोनम रघुवंशी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जहां किया मर्डर,अब वहीं होगा हिसाब,आधी रात शिलॉन्ग पहुंचेगी बेवफा सोनम रघुवंशी

राजा रघुवंशी की मंगेतर और अब उसी की कातिल सोनम रघुवंशी अब मेघालय के शिलॉन्ग जाएगी। दरअसल,मेघालय पुलिस को सोनम रघुवंशी की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है,ऐसे में सूत्र बताते हैं कि अब मेघालय पुलिस सोनम को लेकर वहीं जा रही है।

Tue, 10 June 2025 06:04 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
जहां किया मर्डर,अब वहीं होगा हिसाब,आधी रात शिलॉन्ग पहुंचेगी बेवफा सोनम रघुवंशी

सोनम रघुवंशी ने जिस मेघालय के शिलॉन्ग में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की थी,अब उसी शहर में उसके आज आधी रात तक पहुंचने की तैयारी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सोनम आज आधी रात शिलॉन्ग पहुंचेगी। वैसे भी यह बता दें कि यह केस मेघालय पुलिस के अंडर ही आता है,इसमें इंदौर पुलिस केवल जो मदद होगी वो करेगी। मेघालय की कोर्ट में यह मामला चलेगा। वहीं इस केस का न्याय होगा।

राजा रघुवंशी की मंगेतर और अब उसी की कातिल सोनम रघुवंशी अब मेघालय के शिलॉन्ग जाएगी। दरअसल,मेघालय पुलिस को सोनम रघुवंशी की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है,ऐसे में सूत्र बताते हैं कि अब मेघालय पुलिस सोनम को लेकर वहीं जा रही है। इसके अलावा राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने एनडीटीवी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मैं सोनम से पूछूंगी कि उस दिन राजा के साथ क्या हुआ था। उमा रघुवंशी ने फिर दोहराया कि इस केस में जो भी दोषी हों उन्हें सजा मिले। राजा का परिवार पहले सोनम को कातिल मानने को तैयार नहीं था,लेकिन धीरे-धीरे परतें खुलने के बाद परिवार अब इस चीज पर विश्वास नहीं कर पा रहा है कि राजा रघुवंशी को मारने वाली खुद उनकी बहू सोनम रघुवंशी है।

23 मई को पति रादा रघुवंशी को मारने के बाद ऐसी खबरें हैं कि सोनम रघुवंशी को इंदौर में देखा गया था,संभवतः अपने प्रेमी से मिलने के लिए वह आई थी। 20 मई को राजा और सोनम अपने हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। उनके पास केवल एक तरफ का टिकट था। वापसी का टिकट सोनम ने कराया ही नहीं था। तीनों 'हत्यारे' उनके पीछे-पीछे ही थे। उन्हें राज कुशवाहा ने पहले गुवाहाटी भेजा,जहां उन्होंने कुल्हाड़ी खरीदी और फिर शिलॉन्ग गए जहां वे पति-पत्नी के होमस्टे के पास एक होटल में ठहरे थे। 23 मई को सोनम के साथ मिलकर तीनों ने राजा रघुवंशी की हत्या कर शव खाई में फेंक दिया था।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।