Sonam Raghuvanshi remained awake whole night neither spoke nor ate on way to Patna ना ओह, ना आह; सोनम रघुवंशी रात भर जागती रही, पटना के रास्ते में ना बोला, ना खाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ना ओह, ना आह; सोनम रघुवंशी रात भर जागती रही, पटना के रास्ते में ना बोला, ना खाया

राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी उसकी पत्नी सोनम को मेघालय पुलिस शिलांग ले जा रही है। गाजीपुर से पटना के रास्ते में रात भर न उसने कुछ खाया और ना ही कुछ बोला। वह बस चुपचाप पूरे सफर में जागती रही। उसने नींद नहीं निकाली।

Tue, 10 June 2025 03:37 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ना ओह, ना आह; सोनम रघुवंशी रात भर जागती रही, पटना के रास्ते में ना बोला, ना खाया

पति राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुंवंशी को मेघालय पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही है। मेघालय पुलिस उसे सोमवार रात को उत्तर प्रदेश (यूपी) के गाजीपुर से बिहार की राजधानी पटना लेकर निकली। पटना के रास्ते में उसने पुलिस के सामने कुछ भी बात नहीं की। वह रात जागती रही और नींद नहीं निकाली। न ही वह रोई और न ही चिल्लाई, बस चुपचाप रही। बताया जा रहा है कि रात में मेघालय पुलिस की टीम ने उसे खाना भी ऑफर किया, लेकिन उसने खाने से इनकार कर दिया। वह बस अपने सिर में दर्द होने की बात कहती रही।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी सोनम रघुवंशी को लेकर जा रही मेघालय पुलिस की टीम गाजीपुर से पटना के रास्ते में सोमवार आधी रात को बक्सर में रुकी थी। बक्सर के आदर्श नगर थाने में रात करीब एक बजे मेघालय पुलिस रुकी। यहां लगभग आधा घंटा नाश्ता-पानी करने के बाद टीम पटना के लिए रवाना हो गई। हालांकि, सोनम ने कुछ भी नहीं खाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी को थाने में खाना दिया गया, पटना एयरपोर्ट लेकर पहुंची पुलिस टीम

इसके बाद पटना पहुंचने पर सोनम रघुवंशी को फुलवारी शरीफ थाने ले जाया गया। सुबह उसे वहीं रखा गया। बताया जा रहा है कि फुलवारी शरीफ थाने में उसे सुबह खाना दिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे मेघालय पुलिस की टीम सोनम को लेकर एयरपोर्ट के लिए निकल गई। पटना एयरपोर्ट्स से उसे फ्लाइट के जरिए गुवाहाटी होकर शिलांग ले जाया जा रहा है। मेघालय पुलिस को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। शिलांग ले जाने के बाद उससे राजा रघुवंशी मर्डर केस में पूछताछ की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा की हत्या के बाद राज के पास इंदौर गई थी सोनम, 'ऑपरेशन हनीमून' में खुलासा

राजा रघुवंशी मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे। पिछले महीने 11 मई को उनकी शादी सोनम से हुई थी। शादी के 9 दिन बाद ही वे हनीमून के लिए मेघालय निकले थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए। इसके बाद 2 जून को एक खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आई। सोनम तब तक लापता थी। 9 जून को तड़के सोनम रघुवंशी ने यूपी के गाजीपुर स्थित ढाबे से अपने परिवार को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम को दीदी बोलता था राज, आधी रात 6 घंटे बात कर बनाया राजा की हत्या का प्लान

सोनम की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि सोनम ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हनीमून पर हत्या करवाई थी। इसके लिए उन्होंने हत्यारों को पैसे देकर हायर किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।