Sonam Raghuwanshi Meghalaya Police Phulwari Sharif Thana Patna Airport Guwahati Shillong flight सोनम रघुवंशी को फुलवारी शरीफ थाने में खाना दिया गया, पटना एयरपोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सोनम रघुवंशी को फुलवारी शरीफ थाने में खाना दिया गया, पटना एयरपोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

Sonam Raghuwanshi Update: पति राजा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारीशरीफ थाने से लेकर मेघालय पुलिस निकल गई है। पुलिस उसे पटना एयरपोर्ट लेकर पहुंची। यहां से उसे गुवाहाटी होकर शिलांग ले जाया जाएगा। फुलवारी शरीफ थाने में सोनम को खाना भी दिया गया।

Tue, 10 June 2025 12:42 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सोनम रघुवंशी को फुलवारी शरीफ थाने में खाना दिया गया, पटना एयरपोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

Sonam Raghuwanshi Update: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी पत्नी सोनम को मेघालय पुलिस पटना के फुलवारी शरीफ थाने से लेकर निकल गई। उसे पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से उसे दोपहर में ही विमान के जरिए गुवाहाटी और फिर शिलांग ले जाया जाएगा। इससे पहले सोनम को फुलवारी शरीफ थाने में खाना दिया गया। सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था। मेघालय पुलिस को उसकी 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है।

बता दें कि मेघालय पुलिस की 5 सदस्यीय टीम उसे लेने सोमवार को गाजीपुर पहुंची थी। देर रात उसे गाजीपुर से बक्सर होकर सड़क मार्ग से पटना लाया गया। फिर उसे फुलवारीशरीफ थाने में रखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या प्रेग्नेंट है सोनम रघुवंशी? मेडिकल रिपोर्ट ने और उलझाई गुत्थी

पुलिस टीम ने फुलवारी शरीफ थाने में सोनम रघुवंशी को खाना भी खिलाया। थाने से मंगलवार सुबह कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें सोनम काले कपड़ों में नजर आ रही थी। वह एकदम शांत थाने के एक कोने में बैठी हुई नजर आई। मंगलवार सुबह 11.30 बजे सोनम रघुवंशी को पुलिस टीम थाने से लेकर निकली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम-राजा और राज की ‘30 दिन वाली’ पूरी कहानी जिसने देश को हिला दिया

पटना से गुवाहाटी होकर शिलांग ले जाई जाएगी सोनम

गाजीपुर से सड़क मार्ग से पटना लाए जाने के बाद सोनम रघुवंशी को यहां से विमान के जरिए गुवाहाटी ले जाने की तैयारी है। मंगलवार दोपहर की फ्लाइट से उसे सीधे गुवाहाटी या कोलकाता होकर गुवाहाटी ले जाया जाएगा। इसके बाद वहां से रात में शिलांग ले जाया जाएगा।

लव अफेयर में हनीमून पर पति राजा की करवाई थी हत्या

मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाले राजा रघुवंशी की सोनम से बीते 11 मई को धूमधाम से शादी हुई थी। नवविवाहित जोड़ा 9 दिन बाद हनीमून मनाने शिलांग गया। 22 मई को अचानक राजा और सोनम लापता हो गए। मेघालय पुलिस को 2 जून को गहरी खाई में राजा की लाश मिली, जिसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। जबकि पत्नी सोनम का कोई पता नहीं चल पाया। पहले पुलिस सोनम रघुवंशी को भी पीड़ित मान रही थी। लेकिन जब दो दिन पहले सोनम यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार हुई तो पूरी कहानी पलट गई।

जांच में सामने आया कि अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर सोनम ने अपने पति राजा को हनीमून डेस्टिनेशन पर मरवा दिया। पुलिस ने राज के अलावा हत्याकांड में शामिल आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान को भी गिरफ्तार किया है। यह हत्याकांड देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को पूछताछ के लिए ले जा रही है। आने वाले समय में इस केस में और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।