i am with pm till death jitan ram manjhi clarification on quit narendra modi cabinet मरते दम तक मोदी के साथ, कैबिनेट छोड़ने वाले बयान से मुकरे जीतनराम मांझी, दी ये सफाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मरते दम तक मोदी के साथ, कैबिनेट छोड़ने वाले बयान से मुकरे जीतनराम मांझी, दी ये सफाई

  • कैबिनेट छोड़ने की बात कहने को लेकर अपनी सफाई देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, ‘कुछ वेब पोर्टल और समाचार चैनलों के द्वारा भ्रमक ख़बर प्रचारित/प्रसारित किया गया है कि जीतन राम मांझी कैबिनेट से इस्तीफ़ा देंगे।’

Wed, 22 Jan 2025 08:22 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मरते दम तक मोदी के साथ, कैबिनेट छोड़ने वाले बयान से मुकरे जीतनराम मांझी, दी ये सफाई

केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। दिल्ली और झारखंड के चुनाव में सीटें ना मिलने पर जीतन राम मांझी की NDA से नाराजगी रह-रह कर सामने आ रही है। मंगलवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह खबर आई कि अब जीतन राम मांझी ने कैबिनेट छोड़ने की बात कह दी है। लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इसपर सफाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने साफ किया है कि वो मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोड़ेंगे।

कैबिनेट छोड़ने की बात कहने को लेकर अपनी सफाई देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, 'कुछ वेब पोर्टल और समाचार चैनलों के द्वारा भ्रमक ख़बर प्रचारित/प्रसारित किया गया है कि जीतन राम मांझी कैबिनेट से इस्तीफ़ा देंगे। जबकि मैंने मुंगेर की सभा में हो रही देरी को लेकर कहा था कि आप लोग लेट कर रहें हैं जिसके कारण मेरी फ्लाइट छूट जाएगी और मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा। वैसे लोगों को मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि मैं मरते दम तक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का साथ नहीं छोडूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NDA में मांझी भी BJP को धमकाने लगे? बोले- लगता है कि कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार NDA के सीट बंटवारे में बखेड़ा करेंगे जीतनराम मांझी; क्यों भड़की HAM

हम सब अभी देश और बिहार के हित का कार्य कर रहें हैं तो कुछ मिडिया घराना विपक्ष के इशारे पर हमें बांटने की कोशिश कर रहा है। मैं वैसे लोगों को चेतावनी देना चाहता हूँ कि वह सचेत हो जाएं अन्यथा मैं उनके ख़िलाफ़ न्यायालय की शरण लूंगा और प्रेस काउंसिल में उनकी शिकायत दर्ज कराऊंगा।'

जीतन राम मांझी ने क्या कहा था...

आपको बता दें कि बिहार के मुंगेर जिले में भूइयां-मुसहर सम्मेलन को जीतन राम मांझी ने संबोधित किया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि झारखंड में चुनाव हुआ तो हमारी पार्टी को कोई सीट नहीं दी गई। दिल्ली में चुनाव है तो वहां भी हमें कोई सीट नहीं दी। ये तो अन्याय है। वो समझते हैं कि हमारा अस्तित्व नहीं है, इसलिए हमें सीट नहीं दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले एक्स पर अभियान, अब आंदोलन का बनाया प्लान; गुस्से में क्यों हैं शिक्षक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 करोड़ की ठगी, रूस से कनेक्शन और तौसीफ की तलाश; पटना में मुंबई पुलिस की रेड

मांझी ने आगे कहा था कि जब लोग हमारे साथ हैं। मेरे पास वोट है तो हमें सीट क्यों नहीं मिली? ये सवाल करना है। हमारा स्टैंड साफ है। जो हमारा अस्तित्व है, उसके मुताबिक सीट दो। मांझी ने आगे कहा था कि मेरी बात आगे बढ़ती है तो लग रहा है कि मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दही गोप हत्याकांड का मास्टरमाइंड राहुल जेनरेटर, हत्या की वजह का भी खुलासा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों नाराज हैं 102 एम्बुलेंस चालक, अब गर्दनीबाग में धरने का ऐलान; मरीजों पर आफत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।