Jitan ram manjhi said we will show aukat to nda in bihar assembly election बिहार NDA के सीट बंटवारे में बखेड़ा करेंगे जीतनराम मांझी; दिल्ली में सीट नहीं मिलने से हम भड़की, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार NDA के सीट बंटवारे में बखेड़ा करेंगे जीतनराम मांझी; दिल्ली में सीट नहीं मिलने से हम भड़की

  • जब जीतन राम मांझी से पूछा गया कि क्या आप एनडीए से नाराज हैं? तब इस सवाल पर मांझी ने कहा, ‘नाराज नहीं है। घर में रोटी की मांग तो गार्जियन से कर सकते हैं ना। अगर हमको चार रोटी की भूख है और हमको एक भी रोटी नहीं देंगे तो हम गार्जियन से मांगेंगे नहीं

Mon, 20 Jan 2025 09:00 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
बिहार NDA के सीट बंटवारे में बखेड़ा करेंगे जीतनराम मांझी; दिल्ली में सीट नहीं मिलने से हम भड़की

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। राज्य में चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज है। दिल्ली चुनाव में टिकट नहीं मिलने से जीतन राम मांझी की पार्टी HAM भड़क गई है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि वो बिहार चुनाव में अपनी ताकत दिखा देंगे। NDA में शामिल हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अब कह दिया है कि वो इस चुनाव में अपनी औकात दिखाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड और दिल्ली के चुनाव में औकात देख कर लोगों को टिकट दिया गया था लिहाजा अब बिहार में वो अपनी औकात दिखाएंगे। बता दें कि बिहार चुनाव को लेकर अभी NDA में टिकट बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन टिकट बंटवारेे से पहले जीतन राम मांझी के इन बयानों को प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर भी देखा जा रहा है।

जहानाबाद में जीतन राम मांझी ने कहा, ‘झारखंड और दिल्ली में देखा गया कि किनका क्या औकात है और उसके नाम पर लोगों को टिकट मिला। इसका मतलब है कि जीतन राम मांझी का वहां औकात नहीं समझा गया। दिल्ली में भी औकात नहीं है और झारखंड में भी औकात नहीं है, इसलिए वहां टिकट हमको नहीं मिला। तो हम अब बिहार में अपना औकात दिखलाना चाहते हैं। खासकर अपने समाज और समर्थकों को। हम अपना ताकत दिखलाना चाहते हैं और कहना चाहते हैं कि झारखंड और दिल्ली में जिस तरह से आपने हमको धोखा दिया वैसा धोखा यहां नहीं चलेगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी आवास में पशुपति पारस और लालू यादव की मुलाकात, RLJP को लेकर अटकलें तेज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाबी लाओ..,तेजस्वी को बैठा तेज प्रताप ने संभाली स्टेरिंग;सारथी वाले सवाल पर बोले

जब जीतन राम मांझी से पूछा गया कि क्या आप एनडीए से नाराज हैं? तब इस सवाल पर मांझी ने कहा, ‘नाराज नहीं है। घर में रोटी की मांग तो गार्जियन से कर सकते हैं ना। अगर हमको चार रोटी की भूख है और हमको एक भी रोटी नहीं देंगे तो हम गार्जियन से मांगेंगे नहीं, वही मेरी मांग है। दो जगह हमको नहीं दिया गया।’ दरअसल रविवार को जहानाबाद के गांधी मैदान में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में जीतन राम मांझी ने कहा कि झारखंड व दिल्ली में उनकी पार्टी के साथ टिकट बंटबारे में न्याय नहीं किया गया। दोनों राज्यों में पार्टिर्यों की औकात देखी गई। लेकिन अब उनकी बारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मांझी मांग रहे 20 लेकिन NDA में किसे कितनी सीट, बड़ा भाई कौन? अंदर की बात जानिए

मांझी ने कहा कि झारखंड व दिल्ली के चुनाव में उनके साथ धोखा हुआ है। लेकिन, बिहार में अब वे अपनी ताकत दिखाएंगे। हमारे कार्यकर्ता 40 सीट मांग रहे हैं, ताकि 20 सीट जीत सकें। अगर इतना सीट जीत जाएंगे तो हम के नीति के अनुसार बिहार में सारा काम करवा लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्लिपकार्ट के गोदाम में लूट, सायरन बजा तो डिलेवरी ब्वॉय को सिर में मारी गोली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।