patna police arrested mastermind of dahi gop murder cae rahul generator दही गोप हत्याकांड का मास्टरमाइंड राहुल जेनरेटर, हत्या की वजह का भी खुलासा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दही गोप हत्याकांड का मास्टरमाइंड राहुल जेनरेटर, हत्या की वजह का भी खुलासा

  • सूत्र बताते हैं कि घटना के बाद ही पुलिस ने राहुल की पहचान कर ली थी। उसकी तलाश में छापेमारी की गई। पर वह फरार हो चुका था। पुलिस से बचने को वह कई राज्यों में छिपा। हाल ही में एक पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिये बिहार के बाहर गई थी

Wed, 22 Jan 2025 06:05 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
दही गोप हत्याकांड का मास्टरमाइंड राहुल जेनरेटर, हत्या की वजह का भी खुलासा

पटना से सटे दानापुर में हुई दही गोप की हत्या में पटना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड राहुल जेनरेटर और उसके साथी शुभम चड्ढा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है कि राहुल जेनरेटर ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। उसी ने दही गोप की हत्या की साजिश रची थी। वर्ष 2008 में राहुल के पिता की हत्या हुई थी। उसे शक था कि इस हत्याकांड में दही गोप का भी हाथ है। इस कारण उसने इस हत्याकांड की पटकथा लिखी।

फिर मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि पटना पुलिस ने फिलहाल अधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। बुधवार को राहुल और उसके साथी की गिरफ्तारी का खुलासा हो सकता है। जिन दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है वे दानापुर के पेठिया बाजार के हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महुआ ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक जवाहर लाल शाह अरेस्ट, ED ने दबोचा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC की परीक्षा रद्द करने की मांग, HC ने आयोग और नीतीश सरकार से मांगा हलफनामा

सूत्र बताते हैं कि घटना के बाद ही पुलिस ने राहुल की पहचान कर ली थी। उसकी तलाश में छापेमारी की गई। पर वह फरार हो चुका था। पुलिस से बचने को वह कई राज्यों में छिपा। हाल ही में एक पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिये बिहार के बाहर गई थी। अब भी इस मामले में कई आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है।

राहुल का साथ देने वालों में कइयों के नाम

सूत्रों की मानें तो दही गोप की हत्या की साजिश रचने के बाद राहुल को कई लोगों का साथ मिला है। उन सभी के नाम-पते का सत्यापन पुलिस कर रही है। घटना में शामिल सभी आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों नाराज हैं 102 एम्बुलेंस चालक, अब गर्दनीबाग में धरने का ऐलान; मरीजों पर आफत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।