why 102 ambulance drivers are on strike announed to dharna at gardanibagh क्यों नाराज हैं 102 एम्बुलेंस चालक, अब गर्दनीबाग में धरने का ऐलान; मरीजों की भारी फजीहत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

क्यों नाराज हैं 102 एम्बुलेंस चालक, अब गर्दनीबाग में धरने का ऐलान; मरीजों की भारी फजीहत

  • बिहार राज्य एम्बुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष मो. मुस्लिम, सचिव देवराज ने बताया कि पिछले चार दिनों से वे लोग हड़ताल पर हैं। लेकिन उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। पटना सिविल सर्जन से भी मंगलवार को मुलाकात की गई। पर, उनसे भी ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

Wed, 22 Jan 2025 06:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
क्यों नाराज हैं 102 एम्बुलेंस चालक, अब गर्दनीबाग में धरने का ऐलान; मरीजों की भारी फजीहत

मानदेय में बढ़ोतरी और समय पर भुगतान की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से 102 एम्बुलेंस चालक हड़ताल पर हैं। इससे दूर-दराज के मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। निजी एम्बुलेंस चालकों द्वारा उनसे मनमानी रकम की मांग की जा रही है। पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस में आनेवाले गंभीर मरीजों के परिजनों को पहले की तुलना में दोगुनी रकम चुकानी पड़ रही है।

पीएमसीएच में महुआ से आनेवाले एक मरीज के परिजन ने बताया कि सोमवार की शाम को ही उनके चाचा की तबीयत खराब हो गई थी। महुआ के चिकित्सक ने पीएमसीएच या एनएमसीएच ले जाने की सलाह दी। वे लगातार एक घंटे तक प्रयास करते रहे। 102 एम्बुलेंस के लिए नंबर नहीं लगा। वहां से निजी एम्बुलेंस से आने के लिए तीन हजार रुपये मजबूरी में देने पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दही गोप हत्याकांड का मास्टरमाइंड राहुल जेनरेटर, हत्या की वजह का भी खुलासा

एम्बुलेंस चालक 24 से गर्दनीबाग में देंगे धरना

बिहार राज्य एम्बुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष मो. मुस्लिम, सचिव देवराज ने बताया कि पिछले चार दिनों से वे लोग हड़ताल पर हैं। लेकिन उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। पटना सिविल सर्जन से भी मंगलवार को मुलाकात की गई। पर, उनसे भी ठोस आश्वासन नहीं मिला है। बताया कि नवंबर से नई एजेंसी के हाथों एम्बुलेंस संचालन का जिम्मा दिया गया है।

कंपनी द्वारा वेतन में भारी कटौती की गई है और समय पर भुगतान भी नहीं किया गया है। बताया कि गुरुवार तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे लोग सामूहिक रूप से गर्दनीबाग धरना स्थल पर धरना देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC की परीक्षा रद्द करने की मांग, HC ने आयोग और नीतीश सरकार से मांगा हलफनामा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महुआ ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक जवाहर लाल शाह अरेस्ट, ED ने दबोचा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।