I admire the courage of mother and sister Prashant Kishor raised questions on the role of Dilip Jaiswal in murder Case मां-बहन की हिम्मत की दाद है... प्रशांत किशोर ने मर्डर केस में दिलीप जायसवाल की भूमिका पर उठाया सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मां-बहन की हिम्मत की दाद है... प्रशांत किशोर ने मर्डर केस में दिलीप जायसवाल की भूमिका पर उठाया सवाल

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर हमला बोला है। राजेश साह हत्याकांड मामले में उनकी भूमिका पर सवाल उठाए। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश साह की मां और बहन भी मौजूद रहीं।

Fri, 18 July 2025 06:27 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मां-बहन की हिम्मत की दाद है... प्रशांत किशोर ने मर्डर केस में दिलीप जायसवाल की भूमिका पर उठाया सवाल

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीके ने 2007 में हुए राजेश शाह की हत्या में दिलीप जायसवाल की भूमिका संदिग्ध बताई है। आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि जायसवाल के गुर्गों ने कल राजेश शाह की मां और बहन को धमकाया है और समझौता करने का दबाव बनाया, लेकिन इनके हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि आज ये लोग यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए हैं। वहीं इस मामले पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने आरोपो को निराधार और छवि धूमिक करने वाला बताया है।

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीके साथ पीड़ित परिवार भी पहुंचा था। इस दौरान मृतक की बहन ने कहा कि हमारी बात किसी ने नहीं सुनी, न मीडिया और न नेताओं ने। राजेश शाह की बहन ने बताया कि उन्हें क्रिमिनल की बहन बोला जाता था। धमकी दी जाती थी कि तुम्हारे भाई का जो हाल हुआ, वो तुम्हारा हाल करेंगे। तुम चुपचाप शादी कर लो। तुम इसमें मत पड़ो। इस दौरान रीता कुमारी रो पड़ीं। पीके ने कहा कि अगर इस परिवार के साथ कुछ बुरा हुआ तो पूरा बिहार आंदोलन करेगा। अभी आगे और भी बहुत सारे नेताओं का किस्त में खुलासा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माता सीता का मंदिर बना कब्जा करेंगे, दिलीप जायसवाल की हिम्मत नहीं है..,बोले पीके
ये भी पढ़ें:दिलीप जायसवाल ने लालू समेत 50 से अधिक नेताओं के संबंधियों को डॉक्टर बनाया: पीके

प्रशांत किशोर ने बताया कि 2007 की इस घटना में पटना हाई कोर्ट ने अब सीआईडी को जल्दी जांच करने का निर्देश दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। राजेश साह की मां अमला देवी को किशनगंज भाजपा से जुड़े लोग कॉल कर मीडिया के सामने न आने की धमकी दे रहे हैं। इनका नंबर भी जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। यह सभी लोग केस के नामजद अभियुक्त हैं। इनमें से एक भाजपा का जिलाध्यक्ष भी रहा है।

प्रशांत किशोर ने राजेश साह हत्याकांड के बारे में बताया कि अमला देवी के 6 बच्चे हैं। 2007 में जमीन खरीद बिक्री को लेकर विवाद हुआथा। बेटे राजेश ने उसका विरोध किया था। कुछ दिन बाद दुर्गा पूजा की तैयारी के नाम पर उसके दोस्त अपने साथ ले गए। फिर घरवालों को खबर मिली कि भीड़ ने उसके साथ मारपीट की है। जिसके बाद किशनगंज के माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनके पिताजी के पिताजी को सोशल मीडिया सिखाया है; प्रशांत ने दिलीप का मजाक उड़ाया

दिलीप जायसवाल ने ही पुलिस को कॉल कर कहा कि एक युवक को भीड़ पीट रही है। बाद में परिवार को दो दिनों तक मिलने भी नहीं दिया गया। फिर पुलिस ने राजेश साह पर ही आरोप लगाया कि वो दिलीप जायवाल की हत्या के लिए पिस्टल लेकर गया था, लेकिन उनके समर्थकों की पिटाई में घायल हो गया। आज तक जानकारी नहीं मिली कि राजेश की मौत पिटाई से हुई या उसे अस्पताल में ही जहर दे दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेडिकल कॉलेज के मालिक कैसे बने, कितने नेताओं के... जायसवाल के पीछे पड़े पीके
ये भी पढ़ें:जिस कॉलेज में किरानी थे उसके मालिक कैसे बने, पीके ने दिलीप जायसवाल को घेरा

उन्होने आरोप लगाया कि पुलिस को दिलीप जायसवाल ने घटना की जानकारी दी। परिजनों को भी मिलने नहीं दिया। प्रशांत किशोर के मुताबिक पुलिस ने राजेश साह पर ही आरोप लगाया, कि वो दिलीप जायवाल की हत्या के लिए पिस्टल लेकर गया था, लेकिन उनके समर्थकों की पिटाई में घायल हो गया था। लेकिन आज तक जानकारी नहीं मिली कि राजेश की मौत पिटाई से हुई या फिर उसे जहर दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।