Husband killed crushing with Scorpio car by wife and her lover in Bihar स्कॉर्पियो से रौंदकर पति की हत्या, 4 बच्चों की मां ने आशिक के लिए उजाड़ा अपना सुहाग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

स्कॉर्पियो से रौंदकर पति की हत्या, 4 बच्चों की मां ने आशिक के लिए उजाड़ा अपना सुहाग

बिहार के औरंगाबाद जिले में पूजा नाम की एक महिला ने अपने आशिक कमलेश यादव के साथ मिलकर पति बिक्कू की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों ने बिक्कू को स्कॉर्पियो गाड़ी से बुरी तरह कुचलकर मार डाला। पूजा चार बच्चों की मां है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Fri, 27 June 2025 10:53 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद)
share
स्कॉर्पियो से रौंदकर पति की हत्या, 4 बच्चों की मां ने आशिक के लिए उजाड़ा अपना सुहाग

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह से लव अफेयर में पति की हत्या का करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को स्कॉर्पियो गाड़ी से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। 4 बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए खुद का सुहाग उजाड़ दिया। वारदात बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव की है। आरोपी पत्नी पूजा कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका प्रेमी कमलेश यादव फरार है।

मृतक बिक्कू कुमार उर्फ मुकेश दाउदनगर थाना क्षेत्र के लाला अमौना गांव का रहने वाला था। बीते 22 जून को पुलिस ने झिकटिया गांव में नहर के पास बिक्कू का शव बरामद किया था। मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान मृतक की पत्नी पूजा कुमारी की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचर की विधवा पत्नी संग कमरे में मिला हेडमास्टर, लोगों ने धुनाई कर शादी करवा दी

पूजा का कमलेश से था अफेयर, पति बन रहा था रोड़ा

दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने गुरुवार को बताया कि पूजा पर संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पूजा का रफीगंज थाना क्षेत्र के कर्मा मसूद गांव निवासी कमलेश यादव के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूजा का पति बिक्कू उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने साजिश रची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधार में सुधार के बहाने चकमा दे गई बीवी, शादी के 10 दिन बाद ही प्रेमी संग फरार

अस्पताल के बहाने पति को प्रेमी के साथ ले गई पूजा

थानाध्यक्ष सुरज कुमार ने बताया कि पूजा बीमारी का बहाना बनाकर पति को इलाज के लिए गया जिले के डोभी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल ले गई। वहां उसका प्रेमी कमलेश पहले से मौजूद था। इसके बाद तीनों स्कॉर्पियो गाड़ी से रफीगंज के चंदौती गांव गए, जहां पूजा ने एक निजी क्लीनिक में दिखाने का नाटक किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सोनम रघुवंशी जैसा कांड! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला

गाड़ी से तब तक कुचला, जब तक मर नहीं गया

चंदौती में एक क्लीनिक में दिखाने के बाद तीनों लोग सिहुली होते हुए झिकटिया गांव के सुनसान नहर क्षेत्र में पहुंचे। वहां कमलेश ने बिक्कू को गाड़ी का टायर देखने के बहाने उतारा और स्कॉर्पियो से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। गाड़ी को कई बार आगे-पीछे कर यह सुनिश्चित किया गया कि उसकी मौत हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा रघुवंशी जैसा पटना में कांड; प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या

पति की हत्या के बाद रोने का नाटक कर ही थी पूजा

पति की हत्या के बाद पूजा ने रोने-बिलखने का नाटक किया लेकिन पुलिस की जांच में वह पकड़ी गई। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी कमलेश यादव फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पूजा की तीन बेटियां और एक बेटा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।