Headmaster caught affair with teacher widow wife in room people get them married टीचर की विधवा पत्नी संग कमरे में मिला हेडमास्टर, लोगों ने धुनाई कर दोनों की शादी करवा दी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

टीचर की विधवा पत्नी संग कमरे में मिला हेडमास्टर, लोगों ने धुनाई कर दोनों की शादी करवा दी

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड में सरकारी स्कूल के एक हेडमास्टर को दिवंगत शिक्षक की विधवा पत्नी के साथ कमरे से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। लोगों ने हेडमास्टर की धुनाई कर दोनों की मौके पर ही शादी करवा दी।

Thu, 26 June 2025 08:16 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सोनवर्षा राज (सहरसा)
share
टीचर की विधवा पत्नी संग कमरे में मिला हेडमास्टर, लोगों ने धुनाई कर दोनों की शादी करवा दी

बिहार के सहरसा जिले में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का दिवंगत शिक्षक की विधवा पत्नी पर दिल आ गया। दोनों कमरे के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इसके बाद लोगों ने हेडमास्टर की धुनाई कर दी। साथ ही हेडमास्टर और विधवा महिला की शादी भी करवा दी। यह चर्चित मामला जिले के सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काशनगर थाना इलाके के मैना गांव का है। महिला के शिक्षक पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद पति के स्कूल के ही हेडमास्टर के साथ उसका प्रेम संबंध बन गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को मध्य विद्यालय पड़रिया के हेडमास्टर मैना गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे। तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर शादी करवा दी। लोगों का कहना है कि उन्हें पहले से दोनों के अफेयर का शक था। वे उन्हें रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में थे। बुधवार रात को जैसे ही हेडमास्टर और महिला दोनों के एक साथ होने की जानकारी मिली, ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सोनम रघुवंशी जैसा कांड! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला

जानकारी के अनुसार महिला के पति पड़रिया मध्य विद्यालय में शिक्षक थे। दो साल पहले चुनाव ड्युटी के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। प्रेमी हेडमास्टर भी पहले मध्य विद्यालय मैना में शिक्षक थे। वह महिला के घर के सामने एक किराये के मकान में रहते थे। इसके बाद उनकी पड़रिया स्कूल में ट्रांसफर हो गया और वह हेडमास्टर बन गए। इसके बाद दोनों के परिवारों के बीच अच्छे संबंध हो गए।

पहले से शादीशुदा, बच्चे भी हैं

महिला के टीचर पति का निधन होने के बाद हेडमास्टर की विधवा के साथ नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों का संबंध प्यार में तब्दील हो गया। हेडमास्टर भी पहले से शादीशुदा है और उनके बच्चे भी हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को बुलाया, फिर उनकी शादी करवा दी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां के गहने बेच पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पति को छोड़ आशिक संग भाग गई

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयकुमार यादव ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर स्कूल की जांच की गई है। जांच के दौरान हेडमास्टर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।