Wife ran away with lover 10 days after marriage deceived husband in name of updating Aadhaar आधार में सुधार के बहाने चकमा दे गई बीवी, शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी संग फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आधार में सुधार के बहाने चकमा दे गई बीवी, शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी संग फरार

गोपालगंज जिले के फुलवारिया में शादी के 10 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई। नवविवाहित पत्नी आधार कार्ड में सुधार करवाने के बहाने पति के साथ बाजार गई और फिर वहां से लवर संग भाग गई।

Tue, 24 June 2025 02:07 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
आधार में सुधार के बहाने चकमा दे गई बीवी, शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी संग फरार

बिहार के गोपालगंज जिले में शादी के महज 10 दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आधार में सुधार करवाने के बहाने वह पति के साथ बाजार गई और फिर वहां से चकमा देकर भाग गई। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने साथ 8 लाख रुपये के गहने और कुछ संपत्ति भी लेकर गई है। यह घटना फुलवारिया थाना क्षेत्र की है।

कोयला देवा टोला गांव के रहने वाले मंटू कुमार रजक ने अपनी नवविवाहित दुल्हन चुलबुली देवी के खिलाफ फुलवारिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मंटू ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बहन के साथ आधार कार्ड में सुधार करवाने के लिए 15 जून को कुसौंधी बाजार गया था। वहां पत्नी ने बहाना बनाकर दोनों को एक दुकान पर भेज दिया और फिर वहां से भाग गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे बेटे को मारकर जलाया, प्रोफेसर प्रेमी संग मां का कांड

पति ने बताया कि उसने लगभग 7-8 दिन तक अपनी पत्नी की खोजबीन की। इस दौरान उसे पता चला कि चुलबुली देवी का किसी और के साथ प्रेम संबंध है। उसने मीरगंज थान क्षेत्र के कुसौंधी गांव रहने वाले आदित्य कुशवाहा को आरोपी बनाया है। पति का कहना है कि चुलबुली देवी ने उसे और परिवार वालों को धोखा दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि मंटू और चुलबुली की शादी 5 जून को ही हुई थी।

(हिन्दुस्तान अखबार के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।