tejashwi yadav enumerated merits of Tej pratap yadav and said he is protective for family फैमिली में सबके लिए प्रोटेक्टिव हैं तेज प्रताप यादव, तेजस्वी ने बड़े भाई की खूबियां गिनाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फैमिली में सबके लिए प्रोटेक्टिव हैं तेज प्रताप यादव, तेजस्वी ने बड़े भाई की खूबियां गिनाई

एक साक्षात्कार में तेजस्वी यादव ने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की खूबियां गिनाते हुए कहा कि वो परिवार के लिए काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। तेजस्वी यादव ने इस साक्षात्कार में कहा, 'वो सब काम कर सकते हैं। पायलट भी हैं, बांसुरी भी अच्छा बजाते हैं।

Sun, 27 July 2025 12:48 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
फैमिली में सबके लिए प्रोटेक्टिव हैं तेज प्रताप यादव, तेजस्वी ने बड़े भाई की खूबियां गिनाई

तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल और परिवार से छह साल के लिए निकाले जाने के बाद अब तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई को लेकर बातचीत की है। एक साक्षात्कार में तेजस्वी यादव ने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की खूबियां गिनाते हुए कहा कि वो परिवार के लिए काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। तेजस्वी यादव ने इस साक्षात्कार में कहा, 'वो सब काम कर सकते हैं। पायलट भी हैं, बांसुरी भी अच्छा बजाते हैं। रील भी बना लेतै हैं और एमएलए भी हैं।

अपने बड़े भाई की खूबियां बताते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि वो परिवार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाई होने के नाते हम उनको इतना तो सही मानते हैं कि वो हमेशा परिवार को लेकर प्रोटेक्टिव रहते हैं। तेजस्वी यादव ने यह भी कि तेज प्रताप रील बना लेते हैं और अच्छा लगता हैं कि सब उसे देखते भी हैं।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दरअसल तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से उनकी एक तस्वीर अनुष्का यादव के साथ काफी वायरल हुई थी। इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ अपना इजहार-ए-इश्क भी किया था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद काफी हंगामा मच गया था। शुरू में तेज प्रताप यादव ने कहा था कि यह पोस्ट उन्हें तथा उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश थी। हालांकि बाद में उन्होंने खुद कहा था कि वो पोस्ट उन्होंने खुद किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान बनने की क्या मजबूरी है, अफसोस जताने से कुछ नहीं होगा;चिराग पर बोल तेजस्वी

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने घोषणा की है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। वह समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से विधायक हैं।

तेज प्रताप यादव ने शनिवार शाम यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा था कि हां,इस बार मैं महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा। मेरे विरोधियों को जरूर दिक्कत होगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लोगों का समर्थन प्राप्त है...बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया मंच ‘टीम तेज प्रताप यादव’ से जुड़े हैं।’

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।