half nude body of woman found in field man also shot dead in banka बिहार के बांका में सुबह-सुबह डबल मर्डर, अर्धनग्न हालत में मरी महिला मिली, गोली मारकर युवक की हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के बांका में सुबह-सुबह डबल मर्डर, अर्धनग्न हालत में मरी महिला मिली, गोली मारकर युवक की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अमरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Mon, 27 April 2026 10:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, बांका
share
बिहार के बांका में सुबह-सुबह डबल मर्डर, अर्धनग्न हालत में मरी महिला मिली, गोली मारकर युवक की हत्या

बिहार में अपराधियों का मनोबल टूटने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह बांका जिले में एक थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से दो लाशें मिली हैं अमरपुर थाना क्षेत्र में इन वारदतों से सनसनी है। यहां रामपुर मांझी बाजार के समीप एक मकई के खेत से अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अमरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 2 बच्चों के पिता ने सात साल की बच्ची से किया रेप, लहूलुहान मिली
ये भी पढ़ें:बिहार के गया जंक्शन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, इन ट्रेनों के रूट बदले

इधर बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में ही डटबाटी गांव के मोड़ पर रविवार देर रात एक अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की जेब से एक बड़ा चाकू (डैगर), कई बाइक की चाभियां और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि मामला आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कैबिनेट विस्तार के साथ IAS अफसरों का ट्रांसफर, 'सम्राट' सरकार का प्लान
ये भी पढ़ें:शुरू में राष्ट्रीय गीत अंत में बिहार राज्य गीत; सरकारी कार्यक्रमों के लिए फरमान

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की वैज्ञानिक जांच करेगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। अमरपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।