बिहार में कैबिनेट विस्तार के साथ IAS अफसरों का ट्रांसफर, 16 नए अफसर भी मिलेंगे; 'सम्राट' सरकार का प्लान
इस वर्ष मई-जून में 16 नये आईएएस अधिकारी भी राज्य सरकार को मिलेंगे। ये बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत किए जाने वाले अधिकारी होंगे। राज्य में वर्तमान में आईएएस अधिकारियों के कुल स्वीकृत पद 359 हैं। इनमें वर्तमान में 310 आईएएस अधिकारी कार्यरत हैँ।
बिहार में नवगठित एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। इसके तहत जिला से लेकर विभागीय मुख्यालय स्तर तक आईएएस अधिकारियों के तबादले होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग इसके लिए आईएएस अधिकारियों के पदस्थापन का ब्योरा जुटा रही है । नई सरकार में अधिकारियों की उपलब्धियों एवं कार्यक्षमता के अनुसार तबादले की तैयारी की जा रही है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, नई सरकार ने प्रशासन को आम आदमी के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए थाना, प्रखंड एवं अंचल स्तर तक की निगरानी मुख्यमंत्री सचिवालय स्तर से करने की प्राथमिकता तय की है। इसके लिए जिलों में सक्षम अधिकारियों की तैनाती करने और समस्याओं के समाधान में विफल रहने वाले अधिकारियों के तबादले की तैयारी है। इसके तहत कई जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनात होगी।
मई-जून में 16 नए आईएएस भी मिलेंगे
जानकारी के अनुसार, इस वर्ष मई-जून में 16 नये आईएएस अधिकारी भी राज्य सरकार को मिलेंगे। ये बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत किए जाने वाले अधिकारी होंगे। राज्य में वर्तमान में आईएएस अधिकारियों के कुल स्वीकृत पद 359 हैं। इनमें वर्तमान में 310 आईएएस अधिकारी कार्यरत हैँ।
जिलों में लंबे समय से तैनात हैं आईएएस
बिहार के पूर्वी चंपारण में जिलाधिकारी की तैनाती 2023 में हुई है। वहीं, नौ जिलों में जिलाधिकारियों की तैनाती 2024 में हुई है। इनमें भागलपुर, भोजपुर, जहानाबाद, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, रोहतास, समस्तीपुर एवं सीतामढ़ी शामिल हैं। लखीसराय में वर्तमान में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी प्रभार में है। शेष 27 जिलों में जिलाधिकारियों की तैनाती पिछले साल 2025 में की गई है।




साइन इन