Samrat chaudhary government order to sing National anthem vande matram in starting of programmes शुरू में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, अंत में बिहार राज्य गीत; सरकारी कार्यक्रमों के लिए सम्राट सरकार का फरमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शुरू में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, अंत में बिहार राज्य गीत; सरकारी कार्यक्रमों के लिए सम्राट सरकार का फरमान

सभी शैक्षणिक संस्थाओं का आरंभ राष्ट्रीय गीत के गायन से करने और उसके बाद राष्ट्र गान के गायन का निर्देश दिया है। इसके बाद शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन निर्धारित कार्य के अनुसार किया जाएगा। विभाग ने अधिकारियों को इसका पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

Mon, 27 April 2026 06:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
शुरू में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, अंत में बिहार राज्य गीत; सरकारी कार्यक्रमों के लिए सम्राट सरकार का फरमान

बिहार में सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत अब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से होगी। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय गान होगा और फिर निर्धारित कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य गीत से किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने इस संबंध में रविवार को सभी विभागीय प्रमुखों, पुलिस महानिदेशक, सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को निर्देश जारी किया है। निर्देश में सभी सरकारी कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में इनके गायन के लिए क्रम के निर्धारण की भी जानकारी दी गई है।

सभी शैक्षणिक संस्थाओं का आरंभ राष्ट्रीय गीत के गायन से करने और उसके बाद राष्ट्र गान के गायन का निर्देश दिया है। इसके बाद शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन निर्धारित कार्य के अनुसार किया जाएगा। विभाग ने अधिकारियों को इसका पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय गीत के गायन और उसके सम्मान को लेकर निर्देश जारी किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दो दिन आफत, यहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट; पटना में स्कूलों का समय बदला

सरकारी जमीन पर बने घर टूटेंगे- सम्राट चौधरी

इधर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकारी जमीन पर बने मकान और भवन ध्वस्त होंगे, चाहे वह किसी के भी हों। सीएम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि तारापुर स्थित उनके घर की सीढ़ी प्रशासन द्वारा तोड़ी जा रही है। इसका आशय स्पष्ट है कि सरकारी जमीन को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

दरअसल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी रविवार को पहली बार अपने गृह जिला मुंगेर पहुंचे। उन्होंने तारापुर विधानसभा के असरगंज प्रखंड के बैजलपुर गांव में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और इसके बाद जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कैबिनेट विस्तार के साथ IAS अफसरों का ट्रांसफर, 'सम्राट' सरकार का प्लान
ये भी पढ़ें:कच्ची दरगाह से बिदुपुर पुल अगले महीने होगा चालू, 100 की स्पीड से चलेगी गाड़ी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।