बिहार के गया जंक्शन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले; देखें पूरी लिस्ट
63245-63289 पटना-गया-डेहरी मेमू को पटना से करीब 100 मिनट देरी से चलाया जाएगा। वहीं 13349-13350 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में कोचों की संख्या घटा दी गई है। भभुआ-पटना इंटरसिटी, राजगीर-पटना पैसेंजर और पटना-गया फास्ट पैसेंजर भी प्रभावित रहेंगी।

गया जंक्शन पर सोमवार से 16 मई तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लगाया गया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म एक पर रेल ट्रैक के पुनर्निर्माण का कार्य होगा। इसके कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।मेगा ब्लॉक को लेकर 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस 28 अप्रैल से 16 मई तक मानपुर जंक्शन से खुलेगी, जबकि 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस मानपुर तक ही आएगी। 03253 पटना-चर्लापल्ली और 03254-03255 चर्लापल्ली-पटना ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है और ये गया होकर नहीं चलेंगी।
63245-63289 पटना-गया-डेहरी मेमू को पटना से करीब 100 मिनट देरी से चलाया जाएगा। वहीं 13349-13350 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में कोचों की संख्या घटा दी गई है। भभुआ-पटना इंटरसिटी, राजगीर-पटना पैसेंजर और पटना-गया फास्ट पैसेंजर भी प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
बक्सर में पांच घंटे ट्रेन परिचालन प्रभावित
इधर बक्सर जिले में स्थानीय स्टेशन के पूरब नहर पुल का गार्डर बदलने के लिए रविवार को रेलवे ने मेगा ब्लॉक लगाया, जिससे अप लाइन पर साढ़े पांच घंटे ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक चले ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। लोहे के पुराने गार्डर की जगह कंक्रीट गार्डर लगाए गए। मेगा ब्लॉक के कारण हिमगिरी, श्रमजीवी, जनसाधारण, सिकंदराबाद और अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
जमालपुर-किऊल रेलखंड पर सात घंटे नहीं चलीं ट्रेनें
जमालपुर-किऊल रेलखंड पर रविवार को सब-वे निर्माण और पटरी मरम्मत को लेकर मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण करीब सात घंटे तक अप और डाउन ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। इससे किऊल, पटना और गया जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से स्टेशन पहुंचे यात्री ट्रेन नहीं चलने की सूचना के अभाव में घंटों इंतजार करते रहे।
यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और फुटओवर ब्रिज पर बैठे नजर आए। कई यात्री बिना सफर किए लौट गए। ब्लॉक के कारण कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि ब्रह्मपुत्र मेल, विक्रमशिला और पटना-दुमका एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा और बेहतर सुविधा के लिए यह कार्य जरूरी था।




साइन इन