Women Empowerment March by BJP Against Opposition s Attack on Women s Rights भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जनाक्रोश महिला पदयात्रा , Hajipur Hindi News - Hindustan
More

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जनाक्रोश महिला पदयात्रा

हाजीपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को नारी शक्ति बंधन अधिनियम के तहत महिलाओं के अधिकारों पर विपक्ष के हमले के खिलाफ जनआक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व अनामिका सिंह ने किया, जिन्होंने राहुल गांधी पर संविधान की जानकारी न होने का आरोप लगाया और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की।

Sun, 26 April 2026 09:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जनाक्रोश महिला पदयात्रा

हाजीपुर। नि.सं. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से रविवार को नारी शक्ति बंधन अधिनियम के तहत विपक्ष द्वारा महिलाओं के अधिकार पर वार किए जाने पर जनआक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा राजेन्द्र चौक स्थित भाजपा विधायक कार्यालय से निकली। यात्रा में शामिल लोगों ने राजेन्द्र चौक से पदयात्रा शुरू कर विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए शहर का परिभ्रमण किया। पदयात्रा में काफी संख्या में महिला मोर्चा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अनामिका सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को संविधान की जानकारी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल के समर्थन में शहर में भाजपा ने निकाला मार्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने के लिए एक साथ आगे गए। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं होने देना लोकतंत्र ठीक नहीं है। कांग्रेस और विपक्ष ने लगातार महिलाओं को अब तक सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिलाने में भी नाकाम रही है। आज महिलाओं के बढ़ते राजनीतिक सशक्तिकरण से घबरा गई है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं कांग्रेस और पूरा विपक्ष को इन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। इस अवसर पर अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दक्षिणी अजय कुशवाहा, हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कल्याणी कुशवाहा, जिला महामंत्री पम्मी ठाकुर, सरिता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष श्वेता आनंद, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सतीश जायसवाल, जिला प्रवक्ता विजय कुशवाहा, सोशल मीडिया के जिला संयोजक निखिल कुमार बंटी आदि जनआक्रोश यात्रा में उपस्थित थे। अमिताभ सिंह

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारेबाजी के बीच तपती धूप में भाजपाइयों ने निकाली जनाक्रोश रैली, विपक्ष को कोसा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने की पदयात्रा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।