BJP Women s Wing Protests for Women s Reservation Bill in Siwan महिला आरक्षण बिल के समर्थन में शहर में भाजपा ने निकाला मार्च, Siwan Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में शहर में भाजपा ने निकाला मार्च

सीवान में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला। पूर्व मंत्री व्यास देव प्रसाद की बैठक से शुरू हुआ यह कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कदम बताया गया। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और इंडी गठबंधन पर गंभीरता की कमी का आरोप लगाया।

Sun, 26 April 2026 06:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
 महिला आरक्षण बिल के समर्थन में शहर में भाजपा ने निकाला मार्च

सीवान, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के समर्थन में शनिवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री व्यास देव प्रसाद के आवास पर आयोजित बैठक के साथ हुई, जिसमें पूर्व मंत्री रमा निषाद, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में महिला आरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इसे महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जेपी चौक पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीवान में महिला बिल का विरोध करने पर महिलाओं ने निकाला विरोध मार्च

वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और इंडी गठबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रमा निषाद ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका सकारात्मक असर आज समाज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर नहीं है और केवल राजनीतिक लाभ के लिए इसे टालने का प्रयास करता रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जनधन योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जहां जमीनी स्तर पर काम करती है, वहीं विपक्ष केवल मुद्दों की राजनीति करता है। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और सिवान की महिलाओं ने एकजुट होकर इसका प्रमाण दिया है। उन्होंने कहा कि यह आक्रोश मार्च महिला सम्मान और अधिकारों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में इंद्रावती देवी, सुमैया शोएब, उषा बैठा, सुनीता गुप्ता, अलका गुप्ता, किरण गुप्ता, नीलम मिश्रा, पुनम गिरी, मीरा कुमारी, सोनी गुप्ता, अर्चना सिंह, उषा सिंह, डॉ. प्रियंका ओझा, शर्मिला देवी, मुकेश कुमार बंटी, हैप्पी यादव, राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं के स्वाभिमान व सुरक्षा के समर्थन में दोहराई प्रतिबद्धता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।