Severe Heatwave Disrupts Daily Life in Lalganj Water Crisis Intensifies लालगंज : हाथ वाला पंखा झेलकर व्यतीत कर रहे हैं जीवन , Hajipur Hindi News - Hindustan
More

लालगंज : हाथ वाला पंखा झेलकर व्यतीत कर रहे हैं जीवन

लालगंज में बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की आंख मिचौनी और पानी की कमी ने समस्याओं को और बढ़ा दिया है। गरीब बस्तियों में रहने वाले लोग विशेष रूप से प्रभावित हैं, जिनके पास पर्याप्त पेयजल नहीं है।

Sun, 26 April 2026 02:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
लालगंज : हाथ वाला पंखा झेलकर व्यतीत कर रहे हैं जीवन

लालगंज। सं.सू. दो दिनों से बढ़ी गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौनी भी शुरू हो गई है। इससे समस्या और बढ़ गई है। सबसे अधिक दिक्कत छप्पर और टीन-टप्पर वाले घरों में रहने वाले लोगों को हो रही है। हाथ वाला पंखा झेलकर वे जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गरीब मलिन बस्तियों में पेयजल की भी समस्या है। यह समस्या लालगंज प्रखंड में शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र तक व्याप्त है। लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 दलित बस्ती के लोगों ने बताया कि उनलोगों को अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरा शहर समेत ग्रामीण कस्बों की मलिन बस्तियों तक नल जल का पाइप पर पानी का संकट बरकरार

इससे पीने के पानी की भी समस्या है। नलजल की पाइप लगी है पर उसमें पानी नहीं आता। दूसरे के चापाकल से पानी लाकर पीता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से कच्चे मकानों में रहना मुश्किल, पेड़ों के नीचे गुजर रहा समय- प्लान की खबर-पेज-4
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जलमीनार बना शोभा की वस्तु, प्यास से जूझ रहे लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।