Scorching Heat in Hajipur Temperature Surpasses 42 C in April अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान, हाजीपुर में पारा 42°C पार , Hajipur Hindi News - Hindustan
More

अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान, हाजीपुर में पारा 42°C पार

अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान, हाजीपुर में पारा 42°C पार अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान, हाजीपुर में पारा 42°C पार हाजीपुर, संवाद सूत्र हाजीपुर में मंगलवार का दिन इस साल का सबसे गर्म दिन बनकर...

Wed, 22 April 2026 12:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान, हाजीपुर में पारा 42°C पार

अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान, हाजीपुर में पारा 42°C पार हाजीपुर, संवाद सूत्र हाजीपुर में मंगलवार का दिन इस साल का सबसे गर्म दिन बनकर सामने आया। सुबह की शुरुआत ही तेज धूप और चुभती गर्मी के साथ हुई। हालात ऐसे रहे कि सुबह 10 बजे से पहले ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया और दोपहर 12 बजे से पहले ही पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक सूरज मानो आग उगलता रहा और तापमान 42 डिग्री पर ही टिका रहा। गर्मी इतनी तीखी थी कि बाहर निकलना लोगों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग, 41 डिग्री तक जा पहुंचा पारा

ऐसा महसूस हो रहा था जैसे शरीर झुलस रहा हो। शाम होते-होते भी राहत नहीं मिली। करीब 5 बजे तक तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहा, जिससे लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। पूरे दिन लोग हतोत्साहित और परेशान नजर आए। सड़कों पर भीड़ कम दिखी और जो भी बाहर निकले, वे जल्दी-जल्दी अपने काम निपटाते दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से लौट रहे छोटे-छोटे बच्चों को झेलनी पड़ी। तेज धूप में उनके चेहरे पर थकान और बेचैनी साफ दिख रही थी। महिलाएं साड़ी, दुपट्टा और चुनरी से खुद को ढककर धूप से बचने की कोशिश करती रहीं, वहीं पुरुष गमछा के सहारे इस तपिश का सामना करते नजर आए। अप्रैल के महीने में ही गर्मी का यह रौद्र रूप लोगों को चिंता में डाल रहा है। अगर अभी से हालात ऐसे हैं, तो जून-जुलाई में जब गर्मी अपने चरम पर होगी, तब स्थिति कितनी भयावह होगी-इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। हाजीपुर 01 मंगलवार को भीषण गर्मी में दोपहर के दो बजे राजेंद्र चौंक पर धूप से बचते हुए जाती महिला और युवती हाजीपुर 02 गुदड़ी बाज़ार में मार्केटिंग करने आई भीषण गर्मी के वजह से पानी से प्यास बुझाती बुजुर्ग महिला हाजीपुर 03 गांधी चौक पर भीषण गर्मी के बीच धूप से बचते जाती युवती

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:41.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, जेठ सी गर्मी बैशाख में पड़ने से बेचैनी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले दो दिनों तक पछुआ हवा के साथ दिन का तापमान बढ़ने की संभावना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।