Severe Heatwave Disrupts Daily Life in Punjabwara Maximum Temperature Reaches 41 C आसमान से बरस रही आग, 41 डिग्री तक जा पहुंचा पारा, Banka Hindi News - Hindustan
More

आसमान से बरस रही आग, 41 डिग्री तक जा पहुंचा पारा

पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधिपंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि सूरज के तल्ख तेवर और भीषण गर्मी ने आम जन-जीवन की लय इन दिनों बिगाड़ दी है।मंगलवार को सुबह

Tue, 21 April 2026 11:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share
आसमान से बरस रही आग, 41 डिग्री तक जा पहुंचा पारा

पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। सूरज के तल्ख तेवर और भीषण गर्मी ने आम जन-जीवन की लय इन दिनों बिगाड़ दी है।मंगलवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया,जो दिन चढ़ने के साथ और भी आक्रामक हो गया।दोपहर होते-होते आलम यह रहा कि तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।घर हो या बाहर,कहीं भी चैन नहीं मिल रहा है।दोपहर के वक्त गर्मी का सितम इस कदर रहा कि बाजार और गांवों की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।जो लोग कामकाज के सिलसिले में बाहर थे,वे भी गमछे से सिर ढककर खुद को बचाते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिनभर आसमान से बरसते रहा आग, फिलहाल राहत की कोई आस नहीं

राहगीर और दोपहिया वाहन चालक पेड़ों की छांव पास राहत तलाशते दिखे।मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।उमस के कारण लोगों का पसीने से बुरा हाल रहा।पल भर के लिए भी बिजली गुल होने पर लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे थे। पंखे और कूलर भी इस भीषण गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं।तापमान में अचानक आए इस उछाल और उमस से स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।चिकित्सकों ने इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।बाहर निकलते समय तरल पदार्थों का सेवन करने और धूप से बचने के लिए सिर ढकने की हिदायत दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से शहर-कस्बों में बाजार व गलियां सूने

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।