गर्मी के तपन से मानव, पशु और जीव-जन्तु हो रहे है प्रभावित
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र गर्मी की तपन से सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के मानव, पशु और अन्य जीव-जन्तु ही सिर्फ प्रभावित नहीं हो रहे है।

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र गर्मी की तपन से सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के मानव, पशु और अन्य जीव-जन्तु ही सिर्फ प्रभावित नहीं हो रहे है। बल्कि इसका प्रभाव पेड़ पौधों पर भी पड़ रहा है। साथ ही फसलों पर भी काफी असर हो रहा है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री है। बढ़ते तापमान से मूंग, चना, सरसों,आम, लीची, पपीता तक असर देखा जा रहा है। हालांकि गेंहू की शत प्रतिशत कटाई हो चुकी है। लेकिन मक्के की फसल पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। बढ़ते तापमान से मूंग पर भी काफी असर पड़ रहा है। खेतों से नमी गायब हो रही है और फसलें मुर्झा रहे हैं।
प्रखंड क्षेत्र के सहरिया,शेखोपुर, मजरोह,नयागांव, सूलतानपुर, मुरौवतपुर, चकजमाल, बाजितपुर, सहदेई समेत अन्य चंवर में रोपे गए मूंग, चनेरा, मक्का, प्याज, उड़द के अलावा बैंगन, नेनूआ, बरवट्टी, कद्दु समेत फसलों को बचाने के किए किसानों को पंप सेट के सहारे पटवन करते हुए देखी गई। किसानों ने बताया कि मूंग की पत्तियां झुलस रही हैं। मक्के और प्याज की फसल को सप्ताह में तीन दिन पानी देना पड़ रहा है। उत्पादन 25 से 30 फीसदी कम जाएगा। बढ़ते तापमान से आम के साइज और मिठास में अंतर आएगा। उन्होंने कहा कि लीची की रंगत इस बार फीकी नजर आएगी, साइज भी प्रभावित होगा। अभी बारिश की जरूरत है, ताकि जमीन की नमी बनी रहे। दलहन की फसलें भी कमजोर हो जाएंगी, जिससे उत्पादन घट जाएगा और किसानों की आय प्रभावित होगी। क्या कहते है सब्जी उत्पादक किसान अजय कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, असर्फी सिंह, ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि सब्जियों में भिंडी, नेनुआ, करेला, झींगनी, टमाटर, सेम, परवल, कंदा, बंदा कोवी, बैगन, हरी मिर्च की खेती कर रखी है। खेत में नमी लाने के लिए सुबह में पानी पटा देते हैं और दोपहर होते-होते फिर वही हाल हो जाता है। मौसम प्रतिकूल होने कारण गरमा फसल की खेती में अधिक लागत आ रही है। अप्रैल महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, तीखी धूप और हिट वेव है। किसान को इससे काफी परेशानी हो रही है। कृषि पदाधिकारी लालबाबू राम ने बताया कि तापमान को कम करने के लिए किसान कुछ उपाय आजमा सकते है। फसल वाली खेतों में नमी बरकरार रखने के लिए समय-समय पर सिंचाई करते रहे। इससे उनकी फसल पूरी तरह से चौपट होने से बच जाएगी। कुछ फसल के लिए बढ़ता तापमान फायदेमंद है। इस समय जो तीखी धूप है इससे फसल चक्र पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। सहदेई-01-अधिक तापमान के कारण सहदेई के सहरिया चंवर स्थित एक खेत में लगे सूख रहे मूंग की फसल को पंप सेट के सहारे पटवन करते हुए किसान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन