Celebration of Narendra Modi s 12 Years as Prime Minister with Special Prayer and Havan in Bikramganj प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन , Sasaram Hindi News - Hindustan
More

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

बिक्रमगंज, हिटी। प्रगति एवं समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन,

Wed, 10 June 2026 06:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

बिक्रमगंज, हिटी। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को नगर भाजपा द्वारा आरा-सासाराम मुख्य मार्ग स्थित डीएसपी कार्यालय के समीप शिव मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। हवन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: पीएम के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल होने पर पूजा-अर्चना

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल क्रांति तथा जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाया गया है। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए सामूहिक प्रार्थना की। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन प्रसाद वैश्य, जिला मंत्री सतेंद्र दूबे, नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला प्रवक्ता नवीन चंद्र साह, सुदर्शन प्रसाद, शारदा पांडेय, राजीव रंजन सिंह, योगेंद्र मिश्रा, दीपक कुमार आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया हवन-पूजन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर किया पूजन-अर्चन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।