12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर : विकास चौहान
Bulandsehar News - 12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर : विकास चौहान12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर : विकास चौहान12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर : विकास चौहान12 वर्षों
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में भाजपा के नगर कार्यालय पर विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा हेतु आशीर्वाद की कामना की। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है।
संतोष वाल्मीकि, भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, लोकेन्द्र चौधरी, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, दामिनी गौड़ ,मधुर चौहान, ऋषभ पंडित, मोहित मावी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन