Good news for electric car holders Vehicle charging stations at 58 locations in Patna Bihar इलेक्ट्रिक कार चलाने वालों के लिए गुड न्यूज, पटना जिले में 58 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन जल्द, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इलेक्ट्रिक कार चलाने वालों के लिए गुड न्यूज, पटना जिले में 58 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन जल्द

वाहन चार्जिंग स्टेशन में धीमी से लेकर अधिक गति के वाहन को रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी। मुख्य रूप से तीन प्रकार के चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। इसमें 120 वोल्ट, 240 वोल्ट वाले वाहन को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।

Sat, 18 April 2026 07:05 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इलेक्ट्रिक कार चलाने वालों के लिए गुड न्यूज, पटना जिले में 58 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन जल्द

Electric Vehicle Charging Station: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को बैटरी रिचार्ज की सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पटना जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप की तरह वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए पटना जिले में 58 जगहों को चिह्नित किया गया है। नगर निगम की ओर से जगह उपलब्ध करा दिया गया है। अब जिला परिवहन कार्यालय की ओर से इसके निर्माण की प्रक्रिया जून में शुरू करने की संभावना है। हर स्टेशन पर दो से तीन चार्जिंग बॉक्स लगा रहेगा। चार्ज करने का सिस्टम प्री पेड मोड में रहेगा।

बता दें कि पिछले कई सालों में राजधानी समेत जिले जिले भर में इलेक्ट्रिक वाहन की संख्या बढ़ी है। इसमें बाइक, स्कूटी, ऑटो, बस, कार आदि शामिल हैं। लेकिन वाहन चार्ज करने की सुविधा नहीं होने से आम लोगों को काफी दिक्कतें होती है। अधिकतर लोग अपने घरों में ही गाड़ियों को चार्ज करते हैं। अगर रास्ते में चार्ज खत्म हो जाए तो मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यह समस्या खत्म हो जाएगी। क्योंकि पेट्रोप पंप की तरह शहर में जगह-जगह इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूजः महाराष्ट्रा, यूपी, कर्नाटक मॉडल पर बिहार में बनेंगे शुगर कंप्लेक्स

धीमी से लेकर तेज गति से वाहन चार्ज करने की सुविधा मिलेगी

वाहन चार्जिंग स्टेशन में धीमी से लेकर अधिक गति के वाहन को रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी। मुख्य रूप से तीन प्रकार के चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। इसमें 120 वोल्ट, 240 वोल्ट वाले वाहन को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। यह चार्जिंग स्टेशन सार्वजनिक स्थानों के साथ राज मार्ग पर लगाया जाएगा। इससे आम लोगों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नीतीश के हटते ही शराब का शोर; जेडीयू विधायक भी बैन के नुकसान गिना रहे

क्या कहते हैं अधिकारी?

इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग स्टेशन खोला जाएगा। इसके लिए जिले के 58 जगहों का चयन किया गया है। सभी स्टेशन को सोलर सिस्टम से संचालित किया जाएगा। एक ही डिजाइन के सारे स्टेशन बनाए जाएंगे। -उपेंद्र कुमार पाल, डीटीओ पटना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की राह पर सम्राट, जनता दरबार फिर से शुरू; फुल ऐक्शन में बिहार सीएम

कंकड़बाग से लेकर बोरिंग रोड तक मिलेगी सुविधा

राजधानी समेत जिले के प्रमुख जगहों पर चार्जिंग स्टेशन रहेगा। इसमें कंकड़बाग, दानापुर, सगुना मोड़, बोरिंग रोड, शिवपुरी, चितकोहरा जैसे जगह शामिल हैं। राजधानी के बाहर बाढ़, बख्तियारपुर, मोकामा, दुल्हिनबाजार में भी चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इन जगहों पर अलग-अलग एजेंसी की ओर से चार्जिंग स्टेशन खोला जाना है। सभी जगहों पर 24 घंटे वाहन चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि वर्तमान में पूरे जिले में पांच से छह ही चार्जिंग स्टेशन हैं, लेकिन अब संख्या बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहन रखनेवालों को काफी सुविधा होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।