Getting women to fill the form for Maai Behan Yojana is fraud Vijay Chaudhary accuses RJD माई-बहिन योजना का महिलाओं से फॉर्म भरवाना ठगैती; विजय चौधरी का आरजेडी पर आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

माई-बहिन योजना का महिलाओं से फॉर्म भरवाना ठगैती; विजय चौधरी का आरजेडी पर आरोप

नीतीश सरकार के मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा तथाकथित माई-बहिन योजना का फॉर्म ग्रामीण महिलाओं से भरवाया जा रहा है। यह सिर्फ ठगैती एवं झांसेबाजी है। लेकिन जनता इनके झांसे में नहीं आएगी।

Fri, 5 Sep 2025 07:10 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
माई-बहिन योजना का महिलाओं से फॉर्म भरवाना ठगैती; विजय चौधरी का आरजेडी पर आरोप

जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन खासकर राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा तथाकथित माई-बहिन योजना का फॉर्म भोली-भाली ग्रामीण महिलाओं से भरवाया जा रहा है। यह सिर्फ ठगैती और झांसेबाजी है। बिहार के लोग जानते हैं कि किसी भी योजना को पहले सरकार मंजूरी देती है। उसके बाद संबंधित विभाग उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया निर्धारित करती है। फिर सरकारी कर्मी संभावित लाभार्थियों से सरकारी प्रपत्र भरवाते हैं। तभी कोई लाभार्थी योजना के सही लाभ के हकदार होते हैं।

विजय चौधरी ने कहा कि महिला विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को भ्रमित कर माई-बहिन योजना' का फॉर्म भरवाना उनके साथ धोखाधड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रभावकारी योजनाएं चलाये जाने के कारण महिलाओं में उनकी बढ़ती लोकप्रियता से महागठबंधन के नेता छटपटाहट में हैं। आने वाले चुनाव में सत्ता के करीब भी पहुंचना असंभव मानते हुए ये निराशा में उचित-अनुचित का फर्क भूल गए हैं। इसीलिए झांसेबाजी पर उतर आए हैं। मगर जनता इन्हें पहचानती है और वह इनके झांसे में आने वाली नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीड़ी पर सुलगी बिहार की सियासत, तेजस्वी का रिएक्शन आया; तारिक अनवर ने दी सफाई
ये भी पढ़ें:पहले PM का अब बिहार का अपमान, कांग्रेस के B से बीड़ी पर सियासी बवाल
ये भी पढ़ें:गंगा किनारे नाचने से कोई सीएम नहीं बन जाता; तेजस्वी के डांस पर कुशवाहा का तंज

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। जिसमें एक परिवार की एक महिला को तत्काल 10,000 रुपए और छह महीने बाद 2 लाख रुपए देने की योजना है। उन्होंने कहा कि ‘माई बहिन’ के नाम पर ठगने से विपक्ष को महिलाओं का समर्थन तो नहीं मिलेगा साथ ही उनका ये सपना भी पूरा नहीं होगा।

आपको बता दें तेजस्वी यादव ने घोषणा की थी, कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हम “माई-बहिन मान योजना” के अंतर्गत महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का काम करेंगे। जिससे बिहार की हर माता हर बहन को स्वांलबी, सुखी, समृद्ध, सम्पन्न, स्वस्थ और उनका जीवन सुगम बनेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।