No one becomes CM by dancing on the banks of the Ganga Upendra Kushwaha takes a dig at Tejashwi dance गंगा किनारे नाचने से कोई सीएम नहीं बन जाता; तेजस्वी के डांस पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गंगा किनारे नाचने से कोई सीएम नहीं बन जाता; तेजस्वी के डांस पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज

एनडीए के सहयोगी और रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि गंगा किनारे नाचने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता है, उन्हें अपनी छवि बचाकर रखने की सलाह भी दे डाली। दरअसल कुछ दिन पहले तेजस्वी का युवाओं के साथ मरीन ड्राइव पर डांस का वीडियो वायरल हुआ था।

Fri, 5 Sep 2025 04:42 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गंगा किनारे नाचने से कोई सीएम नहीं बन जाता; तेजस्वी के डांस पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष और एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि गंगा किनारे नाचने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता है। साथ ही तेजस्वी को छवि बचाकर रखने की सलाह दी है। दरअसल कुछ दिन पहले पटना के मरीन ड्राइव पर कुछ युवाओं के साथ तेजस्वी यादव का डांस वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो लड़कों के साथ डांस के स्टेप करते दिख रहे थे।

वीडियो ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने लिखा कि- गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चलें। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वो गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए। तेजस्वी के डांस पर इससे पहले एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी तंज कसा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋतिक रोशन की तरह नाचने लगे तेजस्वी, यात्रा के बाद मरीन ड्राइव पर मस्ती का वीडियो
ये भी पढ़ें:लालू राज होता तो गुंडे उठा ले जाते, फिर... तेजस्वी के डांस पर मांझी का तंज
ये भी पढ़ें:वोटर अधिकार यात्रा से राहुल गांधी को फायदा होगा, SIR पर कुशवाहा क्या बोल गए?

शुक्रवार को मिलर स्कूल मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विधान सभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। विपक्षी दल जितना भी जोर लगा ले, यहां दाल नहीं गलने वाली है। उन्होंने कहा कि 2026 में जनगणना के बाद परिसीमन होगा और बिहार और यूपी जैसे राज्यों में लोकसभा की सीटें बढ़ेंगी।

कुशवाहा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर एनडीए की हार सेल्फ गोल के कारण हुई। इसलिए इस चुनाव में जरूरी ,है एनडीए में शामिल सभी दलों के साथी एकजुट होकर सिर्फ एनडीए के प्रत्याशी को जीत दिलाएं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।