Weather Change Humid Heat Follows Prevailing Winds Temperature Drops मौसम का मिजाज : चली पुरवैया तो सताने लगी उमस वाली गर्मी, लुढ़का पारा, Gaya Hindi News - Hindustan
More

मौसम का मिजाज : चली पुरवैया तो सताने लगी उमस वाली गर्मी, लुढ़का पारा

मौसम का मिजाज : चली पुरवैया तो सताने लगी उमस वाली गर्मी, लुढ़का पारा मौसम का मिजाज : चली पुरवैया तो सताने लगी उमस वाली गर्मी, लुढ़का पारा

Sun, 26 April 2026 07:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share
मौसम का मिजाज : चली पुरवैया तो सताने लगी उमस वाली गर्मी, लुढ़का पारा

हवा के साथ मौसम का तेवर भी बदला। रविवार को गर्म पछुआ की जगह पुरवैया चलने लगी। तीधी धूप के बीच पुरवैया चलने से उमस वाली गर्मी का असर रहा। धूप में गर्मी का अहसास काफी अधिक होता रहा। बिना हवा के रहना बेहद कष्टदायक रहा। शनिवार की रात से हवा की दिशा बदली। इस सीजन में शनिवार के दिन के साथ ही रात भी सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री बढ़ गया। रविवार को पुरवैया चली तो अधिकतम तापमान में तीन डिग्री कमी आ गयी लेकिन नमी की मात्रा बढ़ गयी। रविवार को अधिकतम 40.7 और न्यनूतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्यिसस रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण लू से तपी दिल्ली; अब तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की बारी, कब से बदलेगा मौसम?

नमी सुबह 66 तो शाम तक 24 फीसदी रही। शनिवार को अधिकतम सबसे अधिक 43.2 और न्यूनतम 24.0 डिग्री रहा था। पिछले साल 26 अप्रैल 2026 को अधिकतम 44.6 व न्यूनतम 23.8 डिग्री रहा था। अगले दो-तीन दिनों में उमस वाली रहेगी गर्मीमौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि गर्म पछुआ यानी लू के कहर पर ब्रेक लगा। रविवार से पुरवैया चलने लगी। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक पुरवैया चली। इस कारण न्यनूतम तो बढ़ा लेकिन अधिकतम घट गया। अधिकतम तापमान में थोड़ी और कमी आ सकती है। बताया कि पशिचमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर से नमी आने वाली है। बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। इस कारण बादल छाने का अनुमान है। थंडरस्ट्रॉम की भी संभावना है। बताया कि एक मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अनुमान है। मालूम हो कि शनिवार का दिन 43.2 डिग्री पर इस सीजन का सबसे गर्म रहा था। पिछले एक सप्ताह तक गर्म पछुआ व लू का कहर रहा। रविवार से लू से राहत मिली। अब उमस वाली गर्मी सताएगी। (गया जी से सुजीत कुमार की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुद्रपुर में पारा 40 डिग्री के पार, तेज धूप से बढ़ी गर्मी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी की चपेट में रहा दिन तो रात उमस की ताप में दहकी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।