रुद्रपुर में पारा 40 डिग्री के पार, तेज धूप से बढ़ी गर्मी
रुद्रपुर में रविवार को भीषण गर्मी का प्रकोप रहा, अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 58 प्रतिशत आर्द्रता के बाद, दोपहर में यह घटकर 20 प्रतिशत रह गई। तेज धूप और साफ आसमान ने गर्म हवाओं को जन्म दिया, जिससे लू जैसी स्थिति बनी। अगले 24 घंटों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

सतीराम राना, रुद्रपुर। शहर में रविवार को भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और साफ आसमान के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अजित सिंह नैन के अनुसार, सुबह के समय आर्द्रता 58 प्रतिशत रही, जो दोपहर में घटकर 20 प्रतिशत रह गई। नमी कम होने से दोपहर के समय गर्म हवाएं चलीं और लू जैसे हालात महसूस किए गए। हवा की गति 4.5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो पश्चिम दिशा से चली। आसमान पूरी तरह साफ रहने के कारण दिनभर धूप का असर बना रहा।
पिछले 24 घंटों में वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन