फतेहपुर : पंचायत चुनाव 2026 की प्रक्रिया तेज, प्रपत्र-01 जारी कर मांगी गई जनता की राय
फतेहपुर प्रखंड में 2026 के पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रखंड प्रशासन ने प्रपत्र-01 का प्रकाशन किया है, जिसमें 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतवार जनसंख्या का ब्यौरा है। आपत्ति या सुझाव 4 से 22 मई तक दिए जा सकते हैं। अंतिम प्रकाशन 5 जून को होगा।

पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर फतेहपुर प्रखंड में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रखंड प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण के तहत प्रपत्र-01 का प्रकाशन कर दिया है। यह प्रपत्र प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ सभी पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया गया है, ताकि आम लोग इसकी जानकारी प्राप्त कर सकें। बीडीओ शशि भूषण साहू ने बताया कि प्रपत्र-01 वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें पंचायतवार जनसंख्या का विस्तृत ब्यौरा शामिल है, जो निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण और आरक्षण प्रक्रिया का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इसे पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार कर प्रकाशित किया गया है।उन्होंने
बताया कि प्रपत्र में दर्ज जानकारी पर यदि किसी को आपत्ति या सुझाव देना हो तो वह 4 मई से 22 मई तक आवेदन कर सकता है। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा इसी अवधि में किया जाएगा, जबकि अपील से जुड़े मामलों का निष्पादन 11 से 29 मई के बीच होगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 5 जून को अंतिम प्रकाशन और 9 जून को जिला गजट में आंकड़े प्रकाशित किए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से समय पर सुझाव देने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन