Gangster Chandan Mishra murder has links with Bengal Murder in battle for supremacy, ADG Kundan Krishnan said गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के तार बंगाल से जुड़े; वर्चस्व की लड़ाई में मर्डर, ADG कुंदन कृष्णन ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के तार बंगाल से जुड़े; वर्चस्व की लड़ाई में मर्डर, ADG कुंदन कृष्णन ने बताया

पटना में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि अब तक की जांच में वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की बात सामने आ रही है। शुरूआती जांच में चंदन के पुराने सहयोगी और बाद में प्रतिद्वंद्वी बन गए शेरू सिंह के गिरोह का नाम हत्या में आ रहा है।

Fri, 18 July 2025 10:33 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के तार बंगाल से जुड़े; वर्चस्व की लड़ाई में मर्डर, ADG कुंदन कृष्णन ने बताया

पटना के पारस अस्पताल में घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में शुक्रवार को एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि अब तक की जांच में वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की बात समझ में आ रही है। प्राथमिक जांच में चंदन के पुराने सहयोगी और बाद में प्रतिद्वंद्वी बन गए शेरू सिंह के गिरोह का नाम हत्या में आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में शुक्रवार को बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात शेरू सिंह से भी पूछताछ की गयी है।

वहीं डीजीपी विनय कुमार ने भी शुक्रवार को चंदन मिश्रा हत्याकांड में अब तक के अनुसंधान की समीक्षा की। उन्होंने पटना के आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को तलब कर कार्रवाई का ब्योरा लिया। इस दौरान हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआइटी के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आपको बता दें इस मामले में पुलिस पांच शूटरों की तलाश में बिहार से बाहर भी छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक शूटरों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। जिन पांच शूटरों की तलाश पुलिस को है, उनमें तौसीफ उर्फ बादशाह, मन्नु सिंह, बलवंत, अभिषेक और नीलेश शमिल हैं। बदशाह इनका सरगना है। सूत्रों की मानें तो घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फुलवारीशरीफ की ओर भागे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मर्डर के बाद मस्ती… सरेआम पिस्टल लहराते भागे थे चंदन के हत्यारे, फोटो वायरल
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा मर्डर: शूटरों की तलाश में वैशाली से मुजफ्फरपुर तक रेड, एक्शन में STF
ये भी पढ़ें:तौसीफ, बलवंत, मन्नू और सूरजभान; चंदन मिश्रा के 4 हत्यारों की हो गई पहचान

इधर, पुलिस ने इन अपराधियों के नजदीकियों और परिजनों से शुक्रवार की सुबह घंटों पूछताछ की। परिजनों ने अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। वहीं बादशाह का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस मामले में डीजीपी विनय कुमार ने रेंज आईजी जितेंद्र राणा और पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के साथ बैठक की। उन्होंने अब तक हुई जांच की जानकारी लेने के साथ ही जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के निर्देश भी दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने में अपराधी पैसा पहुंचा रहे, तभी तो प्रशासन... नीतीश की पुलिस पर बरसे चिराग

पारस अस्पताल में घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग गए थे। चंदन को दो दर्जन से ज्यादा गोलियां मारी गईं थीं। अस्पताल के कॉरिडोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।