four lane road from chitkohra to yarpur in patna अब पटना में चितकोहरा से यारपुर तक फोरलेन सड़क, जल्द जारी होगा टेंडर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब पटना में चितकोहरा से यारपुर तक फोरलेन सड़क, जल्द जारी होगा टेंडर

बिहार राज्य पथ विकास निगम (बीएसआरडीसी) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बापू टावर के पीछे से यह सड़क गुजरेगी। इस सड़क में मौजूदा 10 नंबर रोड और पथ निर्माण विभाग की सड़क दोनों को शामिल किया गया है।

Tue, 24 June 2025 05:48 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
अब पटना में चितकोहरा से यारपुर तक फोरलेन सड़क, जल्द जारी होगा टेंडर

राजधानी पटना में न्यू कैपिटल एरिया में फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। इस सड़क के बनने से गर्दनीबाग में भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए आवासीय क्षेत्र के निवासियों को काफी सुविधा होगी। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि गर्दनीबाग में चितकोहरा से यारपुर तक फोनलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव है। यह सड़क पथ निर्माण विभाग के माध्यम से बनायी जाएगी। मालूम हो कि गर्दनीबाग के पुराने क्वार्टर की जगह पर नए आवासीय भवन बनाए गए हैं। इनमें राज्य सरकार के मंत्री, जजेज और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अलग-अलग आवासीय परिसर विकसित किए गए हैं।

आवासीय क्षेत्र में गैस पाइपलाइन घरेलू गैस की होगी आपूर्ति

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवासीय क्षेत्र में बनाए गए भवनों में गैस पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू गैस की आपूर्ति की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर में विशेष बारिश, दक्षिण में भी बरसात; बिहार में कब तक बरसते रहेंगे बदरा

बापू टावर के पीछे से गुजरेगी सड़क

बिहार राज्य पथ विकास निगम (बीएसआरडीसी) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बापू टावर के पीछे से यह सड़क गुजरेगी। इस सड़क में मौजूदा 10 नंबर रोड और पथ निर्माण विभाग की सड़क दोनों को शामिल किया गया है। इस संबंध में न्यू कैपिटल एरिया के कार्यपालक अभियंता की ओर से प्रस्ताव तैयार कर पथ निर्माण विभाग को मंजूरी के लिए भेज दी गई है। विभाग की मंजूरी के बाद निविदा एवं सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल में बंद रीतलाल यादव के इशारे पर टूटी चहारदीवारी, बिल्डर के संगीन आरोप पर केस
ये भी पढ़ें:नैवेद्यम के नाम पर महावीर मंदिर के लाखों रुपए हड़पे, कारोबारी पर केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।