business took 20 lakh on name of Naivedyam ladoo from mahavir mandir नैवेद्यम के नाम पर कारोबारी ने महावीर मंदिर के लाखों रुपए हड़पे, आचार्य किशोर कुणाल से भी की थी मुलाकात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नैवेद्यम के नाम पर कारोबारी ने महावीर मंदिर के लाखों रुपए हड़पे, आचार्य किशोर कुणाल से भी की थी मुलाकात

महावीर मंदिर के सुपरिंटेंडेंट के. सुधाकरण ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि बीते महीने पटना के एक कारोबारी महावीर मंदिर के तत्कालीन सेक्रेटरी दिवंगत आचार्य किशोर कुणाल से मिले थे। कारोबारी ने बाजार से कम दर पर नैवेद्यम लड्डू बनने में लगने वाली सामग्री देने की बात कही थी।

Tue, 24 June 2025 06:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
नैवेद्यम के नाम पर कारोबारी ने महावीर मंदिर के लाखों रुपए हड़पे, आचार्य किशोर कुणाल से भी की थी मुलाकात

नैवेद्यम बनाने की सामग्री आपूर्ति के नाम पर पटना के एक कारोबारी ने महावीर मंदिर के 20 लाख 27 हजार रुपये हड़प लिए। इस संबंध में महावीर स्थान न्यास समिति की ओर से कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

महावीर मंदिर के सुपरिंटेंडेंट के. सुधाकरण ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि बीते महीने पटना के एक कारोबारी महावीर मंदिर के तत्कालीन सेक्रेटरी दिवंगत आचार्य किशोर कुणाल से मिले थे। कारोबारी ने बाजार से कम दर पर नैवेद्यम लड्डू बनने में लगने वाली सामग्री घी, चना दाल, काजू, किशमिश आदि की आपूर्ति करने की बात कही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर में विशेष बारिश, दक्षिण में भी बरसात; बिहार में कब तक बरसते रहेंगे बदरा

इसके बाद मंदिर की ओर से आरटीजीएस के माध्यम से 20.27 लाख रुपये आरोपित के खाते में स्थानांतरित कर दिए। इसी बीच अचानक आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया। इसके बाद कारोबारी ने ना तो सामग्री भेजी और ना ही रुपये वापस कर रहे हैं। यही नहीं वे मंदिर के पदाधिकारियों का फोन भी नहीं उठा रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल में बंद रीतलाल यादव के इशारे पर टूटी चहारदीवारी, बिल्डर के संगीन आरोप पर केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।