Four drowned in Ganges River, bodies of two recovered death havoc in Patna on Akshaya Tritiya गंगा नदी में 4 डूबे, 2 के शव बरामद; अक्षय तृतिया पर पटना में दिखा मौत ने किया तांडव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गंगा नदी में 4 डूबे, 2 के शव बरामद; अक्षय तृतिया पर पटना में दिखा मौत ने किया तांडव

एक युवक और एक बच्चे का शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम दो की तलाश में जुटी है। राहत कार्य में देरी पर लोगों ने दीघा घाट पर हंगामा किया।

Mon, 20 April 2026 07:42 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
गंगा नदी में 4 डूबे, 2 के शव बरामद; अक्षय तृतिया पर पटना में दिखा मौत ने किया तांडव

Patna News: पटना में दीघा थाना क्षेत्र स्थित तीन घाटों पर रविवार की शाम गंगा नदी में चार लोग डूब गए। इनमें एक युवक और तीन किशोर शामिल हैं। दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम दो की तलाश में जुटी है। राहत कार्य में देरी पर लोगों ने दीघा घाट पर हंगामा किया। उधर, मनेर के गोरैया स्थान के पास गंगा स्थान के दौरान तीन बालक डूबने लगे, जिसमें दो को बचा लिया गया। जबकि आकाश कुमार (12) लापता है। उसकी तलाश जारी है।

पहली घटना दीघा में पाटीपुल घाट पर हुई। सुल्तानपुर, कुशवाहा पंचायत (दानापुर) निवासी राजू चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ किसू कुमार दोस्त को बचाने में डूब गया। किसू का शव बरामद कर लिया गया है। उसका किशोर दोस्त लापता है। दूसरी घटना जेपी सेतु घाट पर हुई। जक्कनपुर के पुरंदरपुर निवासी पंकज कुमार का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ प्रिंस कुमार नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। शव बरामद कर लिया गया है। तीसरी घटना मीनार घाट (जनार्दन घाट) पर हुई। एसकेपुरी थाना क्षेत्र के न्यू पुनाईचक निवासी रंजीत गिरि का पुत्र करण कुमार (13) परिवार के साथ मीनार घाट पर डूब गया। उसका पता नहीं चल पाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात में चिराग का गाना बजा तो तेजस्वी के समर्थक भड़के, शादी में चले ईंट-पत्थर

अथमलगोला में गंगा स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत

अथमलगोला थाना क्षेत्र के रूपस कमरापर गांव में रविवार को गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक कमरापर निवासी अरविंद कुमार का पुत्र सौरभ कुमार (14) था। वह दोस्त के साथ स्नीनीया घाट नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। घाट पर मौजूद लोगों ने डूब रहे किशोर को बचाने का प्रयास किया। लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंपा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नालंदा में ‘आंखफोड़वा कांड, 12 साल के बच्चे की दोनों आंखें खत्म कर दी

मनेर में परिवार संग पूजा करने गए तीन बच्चे डूबे

मनेर के गोरैया स्थान के पास रविवार को परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहे तीन बालक डूब गये। हालांकि ग्रामीणों ने दो को बचा लिया। जबकि एक लापता है। उसकी तलाश जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि मनेर के नगवां निवासी आलोक कुमार के 12 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, सतेंद्र कुमार के पुत्र बंटी और विक्की गंगा नदी के पास परिवार के साथ रविवार की पूजा करने गये थे। पूजा करने के बाद तीनों बालक गंगा स्नान करने लगे। इसी क्रम में तीनों डूब गए। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बंटी और विक्की का बचा लिया गया। जबकि आकाश गंगा नदी में लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल सत्ता पर काबिज रहने का खेल, शिवानंद तिवारी भाजपा पर बरसे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।