horrific incident in Nalanda 12 year boy's eyes were gouged out he will never be able to see again नालंदा में ‘आंखफोड़वा कांड, 12 साल के बच्चे की दोनों आंखें खत्म कर दी; कभी नहीं देख पाएगा सन्नी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नालंदा में ‘आंखफोड़वा कांड, 12 साल के बच्चे की दोनों आंखें खत्म कर दी; कभी नहीं देख पाएगा सन्नी

बच्चे को अकेला पाकर सुग्गी देवी ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी दोनों आंखें फोड़ दी।

Sun, 19 April 2026 07:49 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, हरनौत, निज संवाददाता
share
नालंदा में ‘आंखफोड़वा कांड, 12 साल के बच्चे की दोनों आंखें खत्म कर दी; कभी नहीं देख पाएगा सन्नी

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में मामूली से विवाद में एक बच्चे की दोनों आंखें फोड़ दी गईं। जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के मुशहरी टोले से यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मामूली विवाद में पड़ोसियों ने 12 साल के बच्चे की दोनों आंखें फोड़ दी। जख्मी श्रवण कुमार तांती का पुत्र सन्नी कुमार है। वह सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले में गहन छानबीन की जा रही है। परिजनों ने जिन आरोपियों का नाम बताया है उनसे पूछताछ की जा रही है। बच्ची को इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

पीड़ित बच्चे के परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले सन्नी अपने भाई के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान ही पड़ोसी सुग्गी देवी के बेटे साहिल की आंख में हल्की चोट लग गई। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। आरोप है कि 17 अप्रैल को सन्नी को अकेला पाकर सुग्गी देवी ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी दोनों आंखें फोड़ दी। बच्चे के दर्द से छटपटाने से परिजनों का बुरा हाल हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल सत्ता पर काबिज रहने का खेल, शिवानंद तिवारी भाजपा पर बरसे

रविवार को इलाज कराने के बाद बच्चे को जब अस्पताल से उसके गांव स्थित घर पर लाया गया तो इलाके के लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोग आरोपियों की बेरहमी की चर्चा कर रहे हैं और काफी गुस्से में हैं। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्हें गांव के लोग ताना दे रहे हैं कि इतने छोटे बच्चे पर इतनी बेरहमी कैसे कर पाए। घटना के बाद से आरोपियों का परिवार घर से बाहर नहीं निकल रहा है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए गांव में गश्त बढ़ा दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Banka News: देसी कट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

चिकित्सकों की मानें तो अब उसकी आंखों की रोशनी वापस आना संभव नहीं है। लोग इस घटना से काफी आक्रोशित थे और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पिता होटल में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सन्नी दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।