four children drowned in gandak river diver afraid from Alligator बिहार में गंडक में नहा रहे 4 लड़के डूबे, नदी में घड़ियाल के खौफ से नहीं जा रहे गोताखोर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में गंडक में नहा रहे 4 लड़के डूबे, नदी में घड़ियाल के खौफ से नहीं जा रहे गोताखोर

गंडक में घड़ियाल होने के कारण गोताखोर पानी के अंदर जाने से परहेज कर रहे हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। एनडीआरएफ को सूचना दी गई है। घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। परिजनों के चीत्कार से नदी किनारे का माहौल बेहद गमगीन है।

Thu, 12 June 2025 08:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बिहार में गंडक में नहा रहे 4 लड़के डूबे, नदी में घड़ियाल के खौफ से नहीं जा रहे गोताखोर

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में धनहा-सेमरबारी के बीच गंडक नदी में नहाने के दौरान बुधवार दोपहर चार लड़के डूब गये। सभी खलवापट्टी गांव के रहनेवाले हैं। अन्य युवकों के हल्ला करने पर पहुंचे लोगों ने लड़कों की तलाश की पर सफलता नहीं मिली। गंडक में घड़ियाल होने के कारण गोताखोर पानी के अंदर जाने से परहेज कर रहे हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। एनडीआरएफ को सूचना दी गई है। घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। परिजनों के चीत्कार से नदी किनारे का माहौल बेहद गमगीन है।

लोगों ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे खलवापट्टी से ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर 20-25 लड़के नदी में नहाने गए थे। नहाने गए लड़के ट्रॉली पर टेंट के सामान भी धोने के लिए लाए थे। इसी दौरान अचानक चार लड़के गहरे पानी में चले गए। अन्य लड़कों ने बचाने की कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली। डूबने वालों की पहचान शफीक अहमद के पुत्र मेहताब आलम (16), झेंगट गद्दी के पुत्र आस मोहमद गद्दी (22), हसमुला अंसारी के पुत्र दिलशाद अंसारी (16) और इसलाम गद्दी के पुत्र जुमाद्दीन गद्दी (17) के रूप में की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में वाहन चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, दारोगा समेत 2 जख्मी
ये भी पढ़ें:पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश

धनहा व भितहा पुलिस के अलावा मधुबनी व भितहा के सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। लड़कों की तलाश में गोताखोरों की मदद ली जा रही है। हालांकि, गंडक में घड़ियाल होने के चलते गोताखोर नदी के भीतर पहुंचने में परहेज कर रहे हैं। प्रशासन एनडीआरएफ टीम के आने का इंतजार कर रहा है।

मधुबनी के अंचलाधिकारी नंदलाल राम ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को बुलाने के लिए सूचना भेजी गई है। टीम के आने के बाद तलाशी तेज होगी। धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि गंडक नदी में घड़ियाल होने के कारण गोताखोर आगे नहीं जा रहे हैं। इस कारण तलाशी अभियान में परेशानी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 5 लाख से ज्यादा फर्जी IMEI नंबर, 20 हजार लोगों से साइबर ठगी; कैसे बचें
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस के जवान ने जहर खाकर दे दी जान, ससुराल वालों का परिजनों पर गंभीर आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।