bihar police asi consume poison in saharsa बिहार पुलिस के जवान ने जहर खाकर क्यों दे दी जान, ससुराल वालों का परिजनों पर संगीन इल्जाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार पुलिस के जवान ने जहर खाकर क्यों दे दी जान, ससुराल वालों का परिजनों पर संगीन इल्जाम

भाई ने बताया कि बुधवार की दोपहर में करीब बारह एक बजे घरेलू विवाद के कारण अशोक बैग व बाइक लेकर घर से निकल गया। घरवालों ने समझा की शायद वह प्रशिक्षण स्थल भीमनगर जा रहा है। उमेश के अनुसार अशोक का अपनी पत्नी और भाई से कुछ घरेलू विवाद हो गया था।

Thu, 12 June 2025 07:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, नगर संवाददाता, सहरसा
share
बिहार पुलिस के जवान ने जहर खाकर क्यों दे दी जान, ससुराल वालों का परिजनों पर संगीन इल्जाम

बिहार पुलिस के एक जवान ने जहर खाकर अपनी जान ले ली है। सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 5 निवासी पवन भगत के पुत्र ट्रेनी एएसआई अशोक भगत ने बुधवार को घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अशोक भगत बिहार पुलिस का जवान है, जिसका एएसआई में प्रोन्नति हुआ था। वह वैशाली में पदस्थापित था और सुपौल भीमनगर मे प्रशिक्षण ले रहा था। मौत के बाद मृतक के परिजनों ने घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।

वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतक पुलिसकर्मी के ससुराल वाले ने परिजनों पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जिसके कारण काफी देर तक तनाव बना रहा। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, पुअनि खुशबू कुमारी आदि ने शिवपुरी पहुंचकर छानबीन की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में वाहन चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, दारोगा समेत 2 जख्मी

दोपहर में हुई घटना के बाद काफी मशक्कत के बाद देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेते पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। घटना के सबंध में मृतक के भाई उमेश भगत ने बताया कि उसके भाई अशोक भगत का प्रमोशन एएसआई में हुआ था। जो वैशाली में पदस्थापित था और उसका प्रशिक्षण सुपौल जिले के भीमनगर में चल रहा था। भीमनगर से हीं वह मंगलवार को अपने घर आया था।

भाई ने बताया कि बुधवार की दोपहर में करीब बारह एक बजे घरेलू विवाद के कारण अशोक बैग व बाइक लेकर घर से निकल गया। घरवालों ने समझा की शायद वह प्रशिक्षण स्थल भीमनगर जा रहा है। उमेश के अनुसार अशोक का अपनी पत्नी और भाई से कुछ घरेलू विवाद हो गया था। बाइक व बैग लेकर घर से निकलने के करीब एक घंटे बाद जानकारी मिली की मेरा भाई अशोक यादव सुखासन मंदिर में सोया हुआ है। जिसके बाद मंदिर पहुंच कर तो देखा की उसका शरीर ठंडा था। आनन-फानन में उसे गांधी पथ स्थित सूर्या अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश

ससुराल वालों ने किया हंगामा

इधर मृतक पुलिसकर्मी के परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी मामले की जानकारी मिलने पर जब मृतक के मधेपुरा जिला अंतर्गत गम्हरिया से ससुराल वाले भी पहुंचे। ससुराल वालों ने मृतक के परिजनों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ, सदर थानाध्यक्ष सहित अन्य ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में जहर खाने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। फोरेंसिक टीम के द्वारा भी छानबीन किया गया है। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि अशोक से काफी उम्मीद थी। मामले की जानकारी मिलते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन की चौथी बैठक, सीट बंटवारे पर लग सकती है मुहर
ये भी पढ़ें:रईस खान से लेकर चुन्नू तक, बिहार में 2000 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।