Five boys under fifteen year age killed man in love affair with girl 15 साल से कम उम्र के 5 लड़के, लड़की के चक्कर में एक कत्ल; बिहार में सनसनीखेज वारदात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

15 साल से कम उम्र के 5 लड़के, लड़की के चक्कर में एक कत्ल; बिहार में सनसनीखेज वारदात

अपराधियों ने युवक का गला रेतकर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और खून से सना कपड़ा बरामद किया था। इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की।

Tue, 7 April 2026 10:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, समस्तीपुर
share
15 साल से कम उम्र के 5 लड़के, लड़की के चक्कर में एक कत्ल; बिहार में सनसनीखेज वारदात

बिहार में नाबालिग लड़कों ने मिलकर एक खौफनाक कांड को अंजाम दिया है। लड़की के चक्कर में हुई इस वारदात के बारे में जानकर आप दहल उठेंगे। दरअसल समस्तीपुर जिले में हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को विधि विरुद्ध किया है। सभी आरोपियों की उम्र 15 वर्ष से कम बताई जा रही है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और उसका विरोध बताया गया है। सोमवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हसनपुर थाना क्षेत्र के मरांची मल्हीपुर वार्ड-9 निवासी शंकर साह के 19 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार का शव कुछ दिन पहले बागमती नदी किनारे बाईपास स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया था।

अपराधियों ने युवक का गला रेतकर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और खून से सना कपड़ा बरामद किया था। इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की। मृतक के परिजनों के आवेदन पर हसनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल कॉल डिटेल के विश्लेषण से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच के दौरान यह सामने आया कि राकेश कुमार का पड़ोसी गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसका कुछ स्थानीय नाबालिग लड़के विरोध कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने छोड़ा, लड़की के चक्कर में बेची जमीन; किडनी बेचने वाले आयुष की कहानी
ये भी पढ़ें:घर में कितने कपल और कमरे कितने हैं, जनगणना में पूछेंगे 33 सवाल;17 अप्रैल से आगाज

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने राकेश को लड़की से मिलने के बहाने बुलाया और पहले से बनाई गई योजना के तहत धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया था। पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने बताया कि वे राकेश के प्रेम संबंध से नाराज थे और पहले भी उसे मना कर चुके थे। विरोध के बावजूद जब वह नहीं माना तो बदला लेने की नीयत से हत्या की साजिश रची गई। इधर पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भाई-भाई के झगड़े का खूनी अंत,बड़े ने छोटे को गोली मार उठाया खौफनाक कदम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।