बिहार के चंपारण में भाई-भाई के झगड़े का खूनी अंजाम, बड़े ने छोटे को गोली मार उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार, कोटवा पीएचसी में गार्ड के पद पर तैनात फिरोज मियां (27) का अपने छोटे भाई कासिम मियां (25) से रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर फिरोज ने कासिम को पिस्टल से गोली मार दी।

बिहार के पूर्वी चंपारण में भाई-भाई के झगड़े का खूनी अंजाम हुआ है। यहां कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में पारिवारिक विवाद में रविवार देर रात करीब दो बजे बड़े भाई फिरोज मियां ने छोटे भाई कासिम मियां को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सुबह में फिरोज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घायल कासिम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, तीन कारतूस और दो खोखे बरामद किये।
जानकारी के अनुसार, कोटवा पीएचसी में गार्ड के पद पर तैनात फिरोज मियां (27) का अपने छोटे भाई कासिम मियां (25) से रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर फिरोज ने कासिम को पिस्टल से गोली मार दी। कासिम को लहूलुहान हालत में परिजनों ने मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
जांच में यह यह तथ्य सामने आया है कि छोटे भाई को गोली मारने के बाद फिरोज ने खुद को भी गोली मारकर खत्म करने की कोशिश की थी। हालांकि, गोली उसकी कनपटी को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बच गया। इसके बाद सुबह उसने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की भनक लगी तो पुलिस को सूचना दी। सदर डीएसपी 2 जितेश पाण्डेय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
गैस कटर से काटा गया दरवाजा
सदर डीएसपी 2, जितेश पाण्डेय ने कहा कि सूचना पर कोटवा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फिरोज का कमरा अंदर से बंद था। बाद में गैस कटर से दरवाजे को काटकर फंदे से लटकते शव को बरामद किया। सदर डीएसपी 2 जितेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। एफएसएल की टीम ने भी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बरामद हथियार के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है।
-,




साइन इन