College girl murder in love triangle Boyfriend could not tolerate girlfriend infidelity गर्लफ्रेंड की बेवफाई प्रेमी को रास ना आई, लव ट्राएंगल में कॉलेज छात्रा का मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गर्लफ्रेंड की बेवफाई प्रेमी को रास ना आई, लव ट्राएंगल में कॉलेज छात्रा का मर्डर

भागलपुर जिले के रंगरा में कॉलेज छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के से बातें करने लगी थी। उसने शादी से इनकार कर दिया। इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया।

Sat, 7 June 2025 08:58 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, नवगछिया (भागलपुर)
share
गर्लफ्रेंड की बेवफाई प्रेमी को रास ना आई, लव ट्राएंगल में कॉलेज छात्रा का मर्डर

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में एक प्रेमी को अपनी गर्लफ्रेंड की बेवफाई रास नहीं आई। उसकी प्रेमिका किसी और लड़के से बात करने लगी तो, गुस्साए प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। रंगरा थाना क्षेत्र के सधुवा स्थित रेलवे ढाला के पास एक खेत में बीते 3 जून को 19 साल की कॉलेज छात्रा की लाश मिली। वह 30 मई को घर से कॉलेज के लिए निकली थी, उसके बाद से गायब थी। वह नवगछिया के जीबी कॉलेज की छात्रा थी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।

प्रिंस ने बताया कि उसका छात्रा के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम भी खाई थी। वे शादी करन वाले थे। इसी दौरान गर्लफ्रेंड उससे दूरी बनाने लगी। इससे प्रिंस को शक हो गया और उसने पता लगाना शुरू किया। उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे लड़के से भी बात करती है। यहीं से उसने छात्रा की हत्या की साजिश रची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति को मिली धमकी; पुलिस से मिले तो…

30 मई को प्रिंस ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन कर अपने साथ चलने के लिए बुलाया। वह उसे मकई के खेत में लेकर गया और बातचीत करने लाग। इस दौरान उसने गर्लफ्रेंड पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। वहां आरोपी के अन्य साथी भी पहुंच गए। गुस्साए प्रेमी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रेमिका के दोनों हाथों को गमछे से बांध दिया। फिर उसी के दुपप्पे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर छात्रा के शव, उसकी साइकिल और कागजात को मकई के खेत में छिपा दिया।

छात्रा का शव मिलने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जाने लगी। नवगछिया एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया। टीम ने सूचना के आधार पर 6 जून को मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को कटिहार के नवाबगंज से गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्याकांड की बात स्वीकार कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीवान में इंटर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत गला दबाने से होना बताया है। उन्होंने छात्रा के साथ किसी भी तरह के दुष्कर्म और शरीर पर एसिड जालने की पुष्टि नहीं की। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।