Lover caught at girlfriend house in night killed girl father stabbed to death गर्लफ्रेंड के घर में प्रेमी को लड़की के पिता ने पकड़ा, खून कर भाग रहे लड़के को लोगों ने धरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गर्लफ्रेंड के घर में प्रेमी को लड़की के पिता ने पकड़ा, खून कर भाग रहे लड़के को लोगों ने धरा

सारण (छपरा) जिले के अमनौर में शुक्रवार देर रात अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को घर वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के घर वालों पर हमला कर दिया और पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Sat, 7 June 2025 12:06 PMवार्ता छपरा
share
गर्लफ्रेंड के घर में प्रेमी को लड़की के पिता ने पकड़ा, खून कर भाग रहे लड़के को लोगों ने धरा

बिहार के सारण जिले में रात को गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गए प्रेमी ने खून-खराबा कर दिया। घर वालों द्वारा पकड़े जाने पर युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने लड़की के भाइयों पर भी हमला किया। शोर मचने पर मौके पर हंगामा मच गया। गांव वाले जमा हो गए और उन्होंने आरोपी युवक को हथियार के साथ पकड़ लिया, फिर पुलिस को सौंप दिया। यह मामला अमनौर थाना क्षेत्र के पट्टी गांव का है।

जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात को हुई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मोतीलाल के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी का नाम रामबाबू महतो है। बताया जा रहा है कि प्रेमी रामबाबू अपनी देर रात को खास पट्टी गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। वहां लड़की के पिता मोतीलाल एवं उनके बेटों ने युवक को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि खुद को घिरता देख रामबाबू ने चाकू निकाल लिया और गर्लफ्रेंड के पिता एवं भाइयों पर हमला कर दिया। लड़की के पिता मोतीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें पेट में चाकू लगा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड की बेवफाई प्रेमी को रास ना आई, लव ट्राएंगल में कॉलेज छात्रा का मर्डर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा स्थित सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजन के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।