Gang making fake Aadhar cards of Bangladeshis busted 1 arrested with suspicious documents in kishanganj Bihar बांग्लादेशियों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा; संदेहास्पद दस्तावेज के साथ 1 गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बांग्लादेशियों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा; संदेहास्पद दस्तावेज के साथ 1 गिरफ्तार

एसपी सागर कुमार ने कहा कि फर्जी आधारकार्ड बनाए जाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कुल चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है।

Sat, 7 June 2025 01:44 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, किशनगंज
share
बांग्लादेशियों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा; संदेहास्पद दस्तावेज के साथ 1 गिरफ्तार

बिहार के किशनगंज में बांग्लादेशी घुसपैठियों को फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। जिले के जियापोखर थाना क्षेत्र के गिलहाबारी से पुलिस ने फर्जी तरीके से आधारकार्ड बनाए जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक, अशराफुल गिलहाबारी जियापोखर, का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के घर में छापेमारी कर कई फर्जी दस्तावेज बरामद किया है। जिसमें एक स्कैनर, प्रिंटर, लाल रंग का मोहर,10 रुपए का तीन नेपाली नोट, एक लैपटॉप, डेटा केबल, एक मोबाइल फोन जिसमें एक एयरटेल व एक नेपाली सिम लगा हुआ था। आधार कार्ड बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला 15 इंडोलमेंट स्लिप व एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

किशनगंज एसपी सागर कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जियापोखर थाना क्षेत्र में फर्जी आधारकार्ड बनाए जाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कुल चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है। एसपी सागर कुमार ने कहा कि प्रथमद्रष्टया यह लग रहा है कि जो लोग फर्जी तरीके से बंगलादेश से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करना चाहते हैं उनके लिए इस गिरोह के द्वारा फर्जी तरीके से आधारकार्ड बनाए जाने की आशंका है, फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की सुरक्षा में लापरवाही जानबूझकर तो नहीं? रोहिणी ने जताई आशंका
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के काफिले में घुसा ट्रक, 3 सुरक्षाकर्मी घायल; 5 फीट दूर थे आरजेडी नेता

एसपी ने बताया कि इस गिरोह में जमाल नाम के व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है। साथ ही पंकज नाम का युवक सहयोगी की भूमिका निभा रहा था। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि बांग्लादेश में इस गिरोह के कौन कौन लोग हैं और अबतक कितने फर्जी आधार कार्ड इस गिरोह ने बांट रखा है। एसपी ने बताया कि रेगुलर बेसिस पर पुलिस ऐसे लोगों ने पर नजर रखेगी जो कमाई की लालच में फेक दस्तावेज तैयार करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, फिर खुद लगाई फांसी; बिहार में खौफनाक कांड
ये भी पढ़ें:इंजीनियर और ठेकेदार निकाल रहे पैसे, बिहार में 25 फीसदी रोड समय से पहले जर्जर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।